ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

उन्नाव मामला: इंसाफ की मांग कर रही महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर फेंका पेट्रोल

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना के ​विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं इसी बीच दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के सामने एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। अस्पताल के बाहर उन्नाव रेप पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रही एक महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया।

दरअसल पीड़िता के शव को सफदरजंग अस्पताल से रवाना किए जाने के बाद यहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गई। इसी विरोध प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने अपनी 6 साल की बेठी पर बोतल से पेट्रोल डाल दिया। इससे पहले कि वो कुछ कर पाती पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्ची को अलग कर दिया।

जानकारी के अनुसार बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका ईलाज चल रहा है। वही महिला को हिरासत में लकर उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के उसके बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था और वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button