ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

बिलखिरिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर जानिए क्या है मामला

भोपाल। भोपाल के बिलखिरिया थाना प्रभारी बीपी सिंह, सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार और आरक्षक सुमित को भोपाल एसपी (ग्रामीण) किरण केरकेट्‌टा ने मंगलवार देर रात लाइन अटैच कर दिया। बिलखिरिया पुलिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ में मारपीट करने का आरोप है। कार्यकर्ता मंगलवार रातभर धरना देते हुए रायसेन रोड पर चक्काजाम कर रहे थे। इसके बाद ये कार्रवाई की गई। इसे रोकने को लेकर पुलिस ने उनको जबरन हटा दिया था। पुलिस थाने के सामने चक्काजाम की सूचना मिलने पर देर रात डीआइजी (ग्रामीण) मोनिका शुक्ला थाने पहुंचीं। कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डीआइजी से मिले आश्वासन के बाद तड़के 4 बजे कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खत्म किया था।

शार्ट अटेंडेंस के नाम पर शिक्षण संस्‍थान द्वारा वसूली की शिकायत करने थाने पहुंचे थे कार्यकर्ता

एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री राहुल धाकड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर को कार्पोरेट इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी में छात्रों से शार्ट अटेडेंस के नाम पर मनमाफिक फाइन लिए जाने की सूचना मिली थी। इस पर महानगर मंत्री प्रभाकर मिश्रा दोपहर में कार्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी पहुंचे थे। यहां इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट से जब फाइन के नाम पर ज्यादा फीस लिए जाने की शिकायत की गई, तभी संस्थान के फैकल्टी और अन्‍य स्टाफ ने फार्मेसी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने देने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत एबीवीपी के महानगर मंत्री ने बिलखिरिया पुलिस थाने में जाकर की थी।

Related Articles

Back to top button