ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

विदिशा में जनसुनवाई में पहुंचे व्यक्ति ने खुद पर डाला पेट्रोल अधिकारियों छुड़ाई बाटल

विदिशा। अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज एक व्यक्ति ने मंगलवार को जनसुनवाई में अधिकारियों के सामने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने पेट्रोल की बाटल का ढक्कन खोलकर अधिकारियों को धमकी दी मौके पर मौजूद संयुक्त कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना ने तुरंत बाटल छीन ली।

11 महीने पहले खरीदी थी ई स्कूटर

शिकायतकर्ता एक निजी इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम संचालक सहित सिविल लाइन टीआई पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। बाद में अधिकारियों ने उसे एसपी के पास भेज दिया। रायपुरा नई बस्ती निवासी अंतराम जाटव अपनी पत्नी के साथ जनसुनवाई में पहुंचे थे। उनका कहना था कि 11 माह पहले उन्होंने एक शोरूम से ई-स्कूटर खरीदी थी। जब रजिस्ट्रेशन मांगा तो शोरूम संचालक ने उनके साथ अभद्रता की। उसने सिविल लाइन थाने में भी शिकायत की लेकिन टीआई ने कार्रवाई नहीं की।

बैटरी खराब हो गई

जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इस संबंध में टीआई योगेन्द्र दांगी का कहना है कि फरियादी शिकायत लेकर आया था। उसने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी थी जिसकी बैटरी खराब हो गई और शोरूम संचालक उसे सुधार नहीं रहा। उन्होंने दोनों को समझाईश दी थी।

वहीं दूसरे एक मामले में शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर स्थित एससी, एसटी और ओबीसी छात्रावास की छात्राओं ने आवेदन दिया है जिसमें बताया गया है कि कालेज प्रबंधन ने कालेज परिसर से उनका रास्ता बंद कर दिया जिसके चलते उन्हें करीब डेढ़ किमी घूमकर कालेज आना पड़ रहा है। अपर कलेक्टर अनिल डामोर ने मौजूद प्राचार्य से बात कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button