ब्रेकिंग
: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अनोखा पारिवारिक विवाद, पत्नी द्वारा करवा चौथ का व्रत न रखने पर पति... दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण और ब्रेन स्ट्रोक का गंभीर खतरा, हवा के जहरीले कण पहुंचा रहे हैं... HBSE 10th 12th Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, बिना लेट फीस... नागपुर: म्हाडा परिसर में निर्माण स्थल पर हुआ भीषण क्रेन हादसा, क्रेन का हिस्सा टूटने से दो मजदूरों क... : आपसी रजामंदी से बने रिश्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ब्रेकअप के बाद रेप केस दर्ज करने पर सख... Uttarakhand Helicopter Crash: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों... INDIA Alliance Public Impeachment CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अन... Dungarpur News: पेसमेकर लगे बीमार पीटीआई की चुनाव ड्यूटी लगाने पर प्रशासन की संवेदनहीनता, ड्यूटी के ... Mohali Crime News: मोहाली में 7 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से दूध लेने गई बच्ची के साथ ... Jamia Millia Islamia Protest Ends: जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी जीत, 18 दिन बाद खत्म हुई भू...
धार्मिक

चावल के चमत्कारी टोटके दूर करेंगे आर्थिक तंगी बस इन बातों का रखें ध्यान

भारतीय संस्कृति में अन्न का बहुत सम्मान किया जाता है और अन्न का अपमान करना पाप माना जाता है। वहीं अन्न में शामिल चावल को बहुत शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में चावल को बरकत से जोड़कर भी देखा जाता है। पूजा-पाठ में भगवान को अक्षत यानी चावल चढ़ाया जाता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी चावल का काफी महत्व है, क्योंकि चावल को चंद्रमा का स्वरूप भी माना जाता है।

चावल को किचन में भोजन सामग्री से लेकर पूजा-पाठ व ज्योतिष के भी कई कार्यों में उपयोग में लिया जाता है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चावल के दानों से किये गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति का भाग्य चमका सकते हैं। चावल के टोटके लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने से लेकर चंद्र ग्रह से जुड़े दोष को दूर करने में काफी कारगर होते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ विशेष उपायों के बारे में-

चावल के चमत्कारी टोटके

धन लाभ के लिए

पुराणों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को धन लाभ की चाहत है तो उसे एक लाल रेशमी कपड़े में 21 चावल के दाने रखकर इसे मोड़कर अपने पर्स में रख लेना है। ऐसा करने से व्यक्ति के अचानक धनलाभ के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए

अगर आपकी आर्थिक स्थिति लंबे समय से खराब चल रही है और आप इसे सुधारना चाहते हैं तो शिवलिंग के सामने आधा किलो चावल लेकर 108 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद एक मुट्ठी चावल शिवलिंग पर अर्पित करें और फिर बचे हुए चावल को किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।

पैसों की तंगी दूर करने के लिए

अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो इसके लिए आप चावल और दूध में थोड़े से तिल मिलाकर लक्ष्मी जी के नाम से हवन करें। इससे दरिद्रता का नाश होता है और लक्ष्मी का आगमन होता है।

पितृदोषों से मुक्ति पाने के लिए

अगर आपको पितृ दोष है और आप इससे राहत पाना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन चावल की खीर में थोड़ी से रोटी तोड़ कर डाल दें और इसे कौओं को खिलाएं। आपको जल्द ही इसमें लाभ मिलने लगेगा।

चंद्र दोषों से मिलेगी राहत

अगर आपको चंद्र दोष से राहत पाना है तो पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाएं और फिर इसके चंद्रदेव को भोग लगाएं। ऐसा करने से चंद्र दोषों से मुक्ति मिलती है और धन की आवक शुरु हो जाती है।

Related Articles

Back to top button