ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा ने तोड़ दिया रियल गर्लफ्रैंड का दिल, आकांक्षा पुरी बोलीं-उन्होंने मेरा अपमान किया

नई दिल्ली।बिग बॉस में अब तक पारस छाबड़ा जितना भी लड़कियों से फ्लर्ट कर रहे थे, उनकी रियल गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को उन पर भरोसा था। आकांक्षा को लग रहा था कि यह सब पारस छाबड़ा के गेम प्लान का हिस्सा है। बिग बॉस में पारस के जाने के बाद से अब तक आ9कांक्षा ने जितने भी इंटरव्यू दिए थे, उन्होंने हमेशा पारस का साथ दिया, लेकिन पारस छाबड़ा ने इस लड़की की भावनाओं की कद्र नहीं की। स्पॉट ब्वॉय से बातचीत में पहली बार आकांक्षा पुरी बेहद दुखी लगीं।

पारस ने कहा, आकांक्षा ने जबरदस्ती बनवाया टैटू

दरअसल पारस छाबड़ा ने बिग बॉस के घर में कहा है कि आकांक्षा पुरी ने जबरदस्ती उनके हाथ पर अपने नाम का टैटू (पारस की कलाई पर आकांक्षा के नाम का टैटू है) बनवा दिया था। आकांक्षा पुरी का कहना है कि पारस छाबड़ा ने मुझे बुरी तरह से चौंका दिया है। मैंने कभी उन पर दबाव नहीं बनाया कि वह मेरे नाम का टैटू बनवाएं। पारस ने खुद टैटू बनवाकर मुझे सरप्राइज दिया था। अब बहुत हो चुका है। पारस छाबड़ा ने साफ-साफ मेरा अपमान किया है। अब जब वह बिग बॉस 13 से बाहर आएंगे तो उन्हें मुझसे माफी मांगनी होगी। आकांक्षा पुरी ने कहा कि उन्हें मुझसे सीधे बात करनी होगी। मुझे उनके बहुत कुछ पूछना है।

शेफाली को बुड्ढ़ी कहना भी ठीक नहीं लगा

आकांक्षा पुरी को पारस की कई और बातें ठीक नहीं लग रही हैं। आकांक्षा का कहना है कि जिस तरह से पारस ने शेफाली जरीवाला को बुड्ढ़ी कहा वह ठीक नहीं था। आकांक्षा के मुताबिक वह इस बात पर पारस का साथ नहीं दे सकती हैं। आकांक्षा का कहना है कि जिस तरह का व्यवहार घर की महिलाओं के साथ पारस का है, मैं उन्हें सपोर्ट नहीं कर सकती हैं। वहीं जाहिर तौर पर शहनाज गिल के साथ चल रहा रोमांस भी आकांक्षा को पसंद नहीं आ रहा है। आकांक्षा ने कहा कि उन्हें माहिरा शर्मा, देवलीना भट्टाचार्य या शहनाज के साथ रोमांस करने दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button