ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालियादेह महल में जैथल रोड पर अमृत तालाब में डूबने से दो किशोरों की गुरुवार को मौत हो गई। किनारे पर रखे कपड़े, मोबाइल व चप्पल से दोनों के डूबने का पता चला‌। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब से देर शाम शव निकाले।

भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने बताया कि कालियादेह महल गांव में जैथल रोड पंचकोसी मार्ग पर अमृत तालाब बना हुआ है। इसकी गहराई काफी अधिक है। गुरुवार दोपहर गांव के निवासी विजय उम्र 16 वर्ष तथा गोपाल उम्र 16 वर्ष तालाब में नहाने चले गए थे। उसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने तालाब किनारे चप्पल, कपड़े व मोबाइल रखे हुए देखे

इसके बाद अभियान चलाकर दोनों के शवों को देर शाम तालाब से निकाला गया‌। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। किशोरों के शव देखकर ग्रामीण बुरी तरह बदहवास हो गए‌। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। बताया जा रहा है कि गांव के समीप से इंदौर गरोठ रोड बन रहा है। जिसके निर्माण के लिए काफी मात्रा में मिट्टी खोदी गई थी। इसी वजह से तालाब काफी अधिक गहरा हो गया था।

Related Articles

Back to top button