ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मध्यप्रदेश

हाकी की नर्सरी में बिछी नीली टर्फ इस साल मिलेगी पवेलियन की सौगात

 भोपाल। हाकी की नर्सरी ऐशबाग स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्फ बिछाया जा चुका है। अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग यहां हाकी इंडिया के मापदंड के अनुसार लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से पवेलियन का निर्माण करने जा रहा है। 15 अगस्त से इसका काम शुरू हो जाएगा और दिसंबर तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। इसके बनने भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन यहां हो सकेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 1931 में अस्तिव में आए ऐशबाग स्टेडियम ने अपने 90 साल के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इस दौरान कई ओलिंपियन निकले, जिन्होंने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया। 90 के दशक में वहा पहली बार टफ बिछी थी। इसके बाद 2008 में जब यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो 2009 में दूसरी बार टर्फ लगाई गई। तीसरी बार चार करोड़ रुपये की लागत से इस वर्ष नीली आकर्षक टर्फ बिछी ऐशबाग स्टेडियम में हाकी के मापदंड के अनुसार नई नीली टर्फ बिछा दी गई है। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी करने का मौका मिलेगा। इस दौरान पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो गई थी, जिसे तोड़ दिया गया है। अब फिर नई बिल्डिंग बन रही है, जिसमें पवेलियन भी होगा।

स्टेडियम का नाम भी बदला जाएगा: उधर, ऐशबाग स्टेडियम का नाम मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नारायण सारंग के नाम पर करने का प्रस्ताव बीती 21 मार्च को नगर नगम भोपाल की परिषद की बैठक में पारित हो गया है। जल्द ही इसका नाम भी बदल जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट होंगे: पवेलियन नहीं होने के कारण यहां पर राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले नहीं हो पा रहे हैं। सभी मुकाबले अभी मेजर ध्यानचंद मैदान पर आयोजित किए, जा रहे थे। स्तरीय बिल्डिंग बन जाने के बाद एक बार फिर से राजधानी में हाकी का गौरव लौट आएगा।

यहां के दर्शकों से मिला हमेशा प्यार, हुटिंग के लिए भी अलग पहचान

उल्लेखनीय है कि ऐशबाग स्टेडियम राजधानी के पुराने शहर में मौजूद है और यहां के दर्शक हाकी के इतने जानकार है कि उन्हें खिलाड़ियों के हर मूवमेंट का पता होता है। यहां से बड़े-बड़े ओलिंपियन निकले है और अपना नाम काम कमाया है। यही नहीं खिलाड़ियों की हौसला का खेल उन्हें भा गया, वो स्टार बन जाता है और जिस स्टार खिलाड़ी का साथ उनकी स्टिक ने नहीं दिया, उसे हूटिंग का सामना करना पड़ता है। देशभर के खिलाड़ियों का सपना भोपाल में होने वाले औबेदुल्ला गोल्ड कप में खेलना होता है। बिल्डिंग बनने के बाद उम्मीद है कि औबेदुल्ला का और अन्य टूर्नामेंट शुरू होने से हाकी की नर्सरी एक बार फिर से हरी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button