ब्रेकिंग
WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप पर जल्द आएंगे ये कमाल के फीचर्स; स्कैम अलर्ट से लेकर मैसेज शेड्यूलि... Weather Update Today: दिल्ली में फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम, जानिए देश के बाकी राज्यों में मॉनसून और बा... AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया
खेल

BCCI ने वेस्ट इंडीज दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का किया एलान रोहित शर्मा संभालेंगे कमान

वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वन टीम का ऐलान कर दिया गया है। इन दोनों की फॉर्मेट में रोहित शर्मा को कप्तान चुना गया है। 12 जुलाई से टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इसमें रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अजिंक्य रहाणे को टीम उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं वनडे टीम में रोहित शर्मा कप्तान होंगे, जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है।

टेस्ट टीम

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं। टीम से कुछ खिलाड़ियों बाहर किया गया है, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम ने केएस भरत पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। युवा खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार को शामिल किया गया है. वहीं टीम के सीनियर बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा को आराम दिया गया है। गंदबाजी में नवदीप सैनी की एक बार फिर वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद टीम इंडिया, पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

वन डे टीम

वन डे टीम में भी कुछ बदलाव किये गये हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट और वनडे दोनों ही टीम में शामिल किया है। मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, नवदीप सैनी और ईशान किशन को मौका दिया है। किशन अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं. ईशान को वनडे और टेस्ट दोनों ही टीमों में चुना गया है। वहीं बीसीसीआई ने संजू सैमसन पर फिर से भरोसा जताया है औऱ उन्हें वनडे टीम में शामिल किया है। लेकिन ईशान किशन के होते हुए उन्हें कितना मौका मिलेगा, ये कहना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button