ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मनोरंजन

बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं करिश्मा कपूर जया बच्चन ने की थी अनाउंसमेंट

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हिंदी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद भी करिश्मा ने अपने टैलेंट के दम पर ही इंडस्ट्री में नाम कमाया। आज यानी 25 जून को करिश्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको करिश्मा की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड की तमाम लव स्टोरीज में से एक अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की भी रही हैं। एक समय था जब करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं

बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं

दरअसल साल 2002 में बच्चन और कपूर परिवार ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया था। दोनों की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। साल 2003 में फैंस अभिषेक और करिश्मा की ग्रैंड वेडिंग का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दोनों की जोड़ी टूटने की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अभिषेक और करिश्मा ने करीब 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों की सगाई हुई। लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले ही इनका रिश्ता खत्म हो गया। बच्चन परिवार ने तो करिश्मा को अपनी बहू भी मान लिया था।

जया बच्चन ने कही थी ये बात

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें एक इवेंट के दौरान जया बच्चन, करिश्मा को अपनी होने वाली बहू कहकर स्टेज पर बुलाती हैं। ये वीडियो साल 2002 का है जब अपनी होने वाली बहू का परिचय और परिवार में उनका स्वागत करते हुए जया बच्चन ने कहा था मैं बच्चन और नंदा परिवार के साथ, हमारे फैमिली ग्रुप में एक और परिवार का स्वागत करती हूं और वे हैं कपूर्स। रणधीर और बबीता कपूर और मेरी होने वाली बहू करिश्मा कपूर। ये अभिषेक का उनके पिता के 60वें जन्मदिन पर उनके माता-पिता को सबसे शानदार तोहफा है।

अभिषेक और करिश्मा की डेटिंग

इसके बाद करिश्मा कपूर भी शर्माती हुई स्टेज पर जाती हैं। बाद में पूरे बच्चन, नंदा और कपूर परिवार ने साथ मिलकर एक फोटो खिंचवाई। वीडियो में करिश्मा की इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई देती है। इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

हालांकि आज तक इस बात की सच्चाई पता नहीं चली है कि करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता क्यों टूटा। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ और जया की बेटी श्वेता की शादी के बाद करिश्मा और अभिषेक की डेटिंग खबरें सामने आने लगी थीं। करिश्मा ने भी बच्चन परिवार के फंक्शन में कहा था इस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है।

अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता क्यों टूटा?

अभिषेक और करिश्मा के रिश्ते के टूटने के कई कारण सामने आए थे। बताया गया था कि उस वक्त बच्चन परिवार फाइनेंशियली काफी बुरे दौर से गुजर रहा था। वहीं अपनी बेटियों की अकेले परवरिश करने वाली बबीता कपूर अपनी बेटियों का भविष्य सिक्योर करना चाहती थीं। उस समय अभिषेक का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं था।

Related Articles

Back to top button