ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

एमपी में कांग्रेस की करारी हार के बाद, पूर्व मंत्री ने कर दी ये बड़ी डिमांड, जानें

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से हार का सामना करने के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। गुरुवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लोकसभा उम्मीवारों पर भी बात की गई है। मप्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने अपनी पार्टी से जल्द ही लोकसभा उम्मीदवार के नाम जारी करने की मांग की है।

विधानसभा के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि इंडिया गठबंधन से तालमेल कर पार्टी को जल्द से जल्द एमपी की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना चाहिए। पीसी शर्मा ने उम्मीदवारों को चुना की तैयारी के लिहाज़ से इसे जरूरी बताया है।

 उधर, मप्र में बीजेपी की सरकार बने 11 दिन बीत चुके हैं। लेकिन बीजेपी अब तक मंत्रीमंडल पर एक राय नहीं बना पाई है। यही वजह है कि एमपी में कांग्रेस को भी बीजेपी को घेरने का मौका मिल रहा है। पुर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने मंत्री मंडल में हो रही देरी के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की आपसी खींचतान को जिम्मेदार बताया है।

पीसी शर्मा ने दावा किया है कि सीएम मोहन यादव और बीजेपी आलाकमान मप्र के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों से एक एक मंत्री बनाएगी। कई क्षेत्रों में एक से ज्यादा उम्मीदवार होने के चलते बीजेपी मंत्रियों पर फैसला नहीं कर पा रही है। पीसी शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करना सीएम मोहन यादव के लिए टेस्टिंग बताया है।

Related Articles

Back to top button