ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

जिम में पसीना बहा रहे हैं टीम इंडिया के गब्बर वीडियो शेयर करते हुए बताया सफलता का पाने का मंत्र

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टीम इंडिया के सबसे फिट रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। धवन अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए अपने फोटोज, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने जिम में मेहनत करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। धवन ने इस पोस्ट के कैप्शन में जीवन में सफलता पाने का मंत्र बताया है।

शिखर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

शुक्रवार को बाएं हाथ के बल्लेबाज ‘गब्बर’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धवन का जोश देखने लायक है। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने पंजाबी गाना लगाया है। अपने वर्कआउट के वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पसीना, ताकत और दृढ़ संकल्प: सफलता का पाने का मंत्र।’ धवन की इस पोस्ट उनके फैन्स शानदार कमेंट कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं मिली जगह

धवन खुद को फिट रखने के लिए रोज जिम करते हैं। इसके साथ ही खान-पान का विशेष ध्यान रखते हैं। धवन अक्सर अपने साथी खिलाड़ियों को भी फिट रहने की टिप्स देते हैं। बता दें कि अभी जिम में मेहनत करने के साथ-साथ मैदान पर बल्लेबाजी का नियमित अभ्यास भी करते नजर आ रहे हैं। धवन की कोशिश भारतीय टीम में वापसी करने की है।

आईपीएल के 16वें सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें मैदान पर वापसी करते हुए देखा जाएगा। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो चुका है लेकिन धवन को नहीं चुना गया है जिससे फैंस को थोड़ी निराशा जरूर हुई है।

 

Related Articles

Back to top button