ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
खेल

आज के दिन विश्व विजेता बना था भारत वर्ल्ड कप से जुड़ी ये बातें कर देंगी हैरान

भारतीय खेलों के इतिहास में 25 जून का दिन खास है। 40 साल पहले आज के दिन 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम पहली बार विश्व विजेता बनी थी। लॉर्ड्स में फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। इस सुनहरे दौर के दौरान कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों हराया था। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज 140 रन पर ऑल आउट हो गई थीं।

3 वॉर्म अप मैच हार गई थीं टीम

1983 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम तीन वॉर्म अप मैच हार गई थी। इनमें एक मुकाबला काउंटी टीम के खिलाफ था। 1983 से पहले को दो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने 6 मैच खेले थे और एक जीता था। यह जीत 1975 में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।

वेस्टइंडीज ने दो विश्व कप जीते

कपिल देव की कप्तानी वाली टीम से हारने से पहले वेस्ट इंडीज विश्व कप में कोई भी मैच नहीं हारी थी। 1975 और 1979 दोनों टूर्नामेंट जीते थे।

कपिल देव के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज

कपिल देव पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। जिन्होंने वनडे में शतक लगाया और पांच विकेट लिए। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी

संदीप पाटिल ने सेमीफाइनल में 32 बॉल में नाबाद 51 रन बनाए। यह 50 ओवर विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर है। जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में बरमूडा के खिलाफ 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

Related Articles

Back to top button