ब्रेकिंग
बिहार, असम और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा! जेपी नड्डा ने दिया था धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का ऑफर, सीज... गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न...
मध्यप्रदेश

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते SDM कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बालाघाट : जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बालाघाट में कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ एडीएम कार्यालय के डाटा एंट्री आपरेटर राजेंद्र मस्करे को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप किया है। दरअसल, जिले के कटंगी लोक सेवा केंद्र प्रभारी के पति मिहिरचंद सुलकिया निवासी महकेपार तहसील तिरोडी ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी कि उनकी पत्नी कटंगी में लोक सेवा केंद्र का संचालन करती है। जिनके आधार सेंटर की आईडी बंद हो गई है। अब नई आईडी बनाने की आवश्यक्ता है। जिसे लेकर उसके द्वारा लोक सेवा प्रबंधक कार्यालय बालाघाट में आवेदन किया गया है। लेकिन नई आईडी बनाने के एवज में एडीएम कार्यालय के डाटा एंट्री आपरेटर राजेन्द्र मस्करे द्वारा 10 हजार रूपये की डिमांड की जा रही है। जहां उक्त शिकायत के बाद पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के द्वारा टीम को निर्देशित किया गया।

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम 24 जुलाई को अपने नियत समय पर बालाघाट कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गई। जैसे ही आवेदक द्वारा संबंधित राजेंन्द्र मस्करे को डिमांड स्वरूप राशि दी गई। उसी क्षण लोकायुक्त टीम ने एडीएम कार्यालय के कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री आपरेटर राजेंद्र मस्करे को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जहां इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button