ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
दिल्ली/NCR

फ्री शिक्षा, फ्री बिजली… हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी

हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च किया है. AAP ने हरियाणा में भी कई सुविधाओं को फ्री में देने की गारंटी दी है. इसमें बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को हर महीने एक निश्चित धनराशि देने की भी गारंटी दी है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी की 5 गारंटियां:

1- 24 घंटे मुफ्त बिजली

  • पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपना मॉडल लागू किया है. केजरीवाल की गारंटी में हरियाणा के लोगों के पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ करने की बात कह गई है.
  • पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली देने की भी गारंटी दी गई है.

2- सबको अच्छा और फ्री इलाज

  • दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहर के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की गारंटी.
  • सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प और नए सरकारी अस्पताल बनाने की गारंटी.
  • हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा, फिर चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी.
  • सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होने की गारंटी दी गई है.

3- अच्छी और फ्री शिक्षा की गारंटी

  • दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी शिक्षा माफियाओं का खात्मा होने की गारंटी.
  • सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाने की गारंटी
  • प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद करने, प्राइवेट स्कूलों के नाजायज फीस बढ़ाने पर भी रोक की गारंटी पार्टी ने दी है.

4- सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये

  • सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने की गारंटी दी है.

5- हर युवा को रोजगार

  • हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करने की गारंटी.
  • पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार, दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार का इंतजाम किया गया है.

तिहाड़ जेल में बंद हैं सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाईकोर्ट ने इस मामले से जुड़ी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर सुनवाई भी फिलहाल टाल दी है. बता दें कि पिछले महीने निचली अदालत ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी. अदालत ने कहा था कि ईडी उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष सबूत पेश नहीं कर सका. लेकिन, कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ ईडी ने हाईकोर्ट का रुख किया था इस पर रोक लग गई थी.

Related Articles

Back to top button