ब्रेकिंग
असम में बाढ़ से हाहाकार! मौतों का आंकड़ा 68 पहुंचा, उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार, असम और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा! जेपी नड्डा ने दिया था धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का ऑफर, सीज... गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ...
मध्यप्रदेश

अपनी दोस्त को फोन कर युवक ने लगाई फांसीनहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर कॉलोनी में शनिवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने यह कदम उठाने से पहले अपनी दोस्त को फोन कर बताई थी,उसने फांसी लगाकर जाने देने की बात बताई थी। जब तक उसकी दोस्त पहुंचता वह फांसी लगा चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। शनिवार को शव पीएम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा।

ऐशबाग थाने के एसआइ अबु बकर सिद्धिकी ने बताया कि अभिषेक कुशवाह पिता र्स्वगीय लीला किशन कुशवाह (21) बरखेड़ी जहांगीराबाद का रहने वाला था। उसके पिता होर्डिंग्स और फ्लेक्स का काम करते थे। कुछ समय पहले उसके पिता की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ बरखेड़ी में रहता था, लेकिन एक महीने पहले ही मां से अनबन होने के बाद वह इंद्रा नगर कॉलोनी में किराए से रहने लगा। वह पिता की तरह होर्डिंग्स और फ्लेक्स का काम करने लगा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसने अपनी दोस्त को कॉल कि वह फांसी लगा रहा है। उसका दोस्त उसके पर ऐसा काम करने से रोकने पहुंचा था। उसने मकान मालिक राममोहन को घटना की जानकारी दी। राममोहन मेहता कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फांसी लगा चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस उसकी दोस्त और परिजन से पूछताछ करेगी। पुलिस इस मामले में स्वजनों के बयान दर्ज करने के बाद पूरे मामले में यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई।उसने यह कदम उठा लिया।

Related Articles

Back to top button