ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में बदला मौसम का मिजाज बूंदाबांदी के बाद लोगों को मिली उमस से राहत

बालाघाट। जिले में मानसून की दस्तक के बाद भीषण गर्मी का दौर फिलहाल खत्म हो गया है। रविवार को दाेपहर दो बजे तक काले बादल छाए रहे इसके बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इससे न सिर्फ लोगों को उमस से राहत मिली बल्कि मौसम भी सुहाना हो गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में वर्षा का दौर शुरू होगा, जो लगभग पांच से छह दिनों तक रह सकता है। सोमवार और मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव ने भोपाल मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के आधार पर बताया है कि इन दिनों में जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

रविवार को देर तक चले बूंदाबांदी के बीच कई लोगों ने वर्षा का लुत्फ भी उठाया। कई लोगों ने अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से वैनगंगा पुल, डेंजर रोड, गांगुलपारा डेम जाकर मौसम का आनंद लिया।

सेहत को लेकर रहें अलर्ट

40 से 41 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के बाद अब मौसम में ठंडक घुल गई है। साथ ही वर्षा का दौर भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। ऐसे में मौसम और तापमान में आए बदलाव के चलते मौसमी बीमारी का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगाें को सेहत के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। जिला अस्पताल के सह अधीक्षक व सिविल सर्जन डा. संजय धबड़गांव ने बताया कि मौसम बदल गया है इसलिए बीमार पड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ खाएं और वर्षा में भीगने से बचें। बाजार का तला-भुना खाने से बचें और ठंडा भोजन न खाएं।

Related Articles

Back to top button