ब्रेकिंग
ईरान संकट: युद्ध की आशंका के बीच भारतीयों की निकासी की तैयारी, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान जयपुर में गूंजी भारतीय सेना की हुंकार: आर्मी डे परेड में 'ऑपरेशन सिंदूर' के पराक्रम से थर्राया दुश्म... वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- 'हटाए गए नाम सार्वजनिक करें और आपत्ति दर्ज करने ... दिल्ली vs गुरुग्राम vs नोएडा: किसके बैंक खाते हैं ज्यादा भारी? RBI की रिपोर्ट ने साफ की तस्वीर खगड़िया में खूनी इश्क: साढू के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, ससुराल आए पति की गोली मारकर हत्या दिल्ली ऑटो फेस्टिवल को राहत: हाईकोर्ट ने प्रदूषण की दलील नकारी, सुनवाई से इनकार की जानें बड़ी वजह वीजा स्कैम केस: दिल्ली HC में आज क्यों नहीं हो सकी सुनवाई? कार्ति चिदंबरम की याचिका पर अब सबकी नजर सावधान! गुजरात में मौत का जाल बुन रहा मांझा: 48 घंटे में 6 ने गंवाई जान, 800 से ज्यादा पहुंचे इमरजें... "महाराष्ट्र का 'महाराज' कौन? एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, बहुमत के करीब पहुंची BJP श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद सामने आई CM भगवंत मान की पहली तस्वीर
विदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने देखा गीज़ा का पिरामिड वॉर ग्रेव में दी सैनिकों को श्रद्धांजलि

अपनी मिस्‍त्र यात्रा के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काहिरा में गीज़ा के महान पिरामिड का दौरा किया। इससे पहले मोदी ने काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का दौरा किया। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अनगिनत भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान का दौरा किया।प्रधानमंत्री ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 4300 से अधिक बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया। मिस्र के पर्यटन एवं पुरावशेष मंत्री डॉ. मुस्तफा वजीरी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधान मंत्री ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस फातिमिद युग की शिया मस्जिद के रखरखाव में सक्रिय रूप से शामिल हैं और भारत और मिस्र के बीच लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला।

सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिला

मिस्र ने प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च राजकीय सम्मान प्रदान किया है। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है।

Related Articles

Back to top button