ब्रेकिंग
जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस Yamunanagar Crime News: हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए द...
देश

ब्लड बैंक के कर्मचारी का मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार

बिलासपुर। निजी ब्लड बैंक में काम करने वाला युवक रविवार की रात दो बजे अस्पताल जा रहा था। इस बीच मोबाइल पर काल आने पर उसने बाइक रोककर बात की। इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया। इसके बाद युवक तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा के कपिल नगर में रहने वाले गंगाधर चंद्रा बालाजी ब्लड बैंक में काम करते हैं। रविवार की रात दो बजे वे काम से महादेव अस्पताल जा रहे थे। वे भारतीय नगर चौक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर काल आया। वे बाइक रोककर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से आई बाइक सवार युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया। इससे पहले ही युवक तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले। उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button