ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
टेक्नोलॉजी

मोबाइल पर बिजली का बिल कैसे देखें जानिए सबसे आसान तरीका

बिजली का बिल चेक करना बहुत आसान हो गया है। अगर आपको इलेक्ट्रिसिटी बिल की हार्ड कॉपी नहीं मिली है, तो आप ऑनलाइन भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार के बिजली विभाग की वेबसाइट या पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐप्स की मदद से बिजली बिल (Electricity Bill) कैसे चेक किया जा सकता है।

हर राज्य में बिजली बिल ऑनलाइन चेक करने और पेमेंट करने की सुविधा है। बिजली विभाग ने जनता की सुविधा के लिए सारी जानकारी ऑनलाइन कर दी है। यूजर्स एक क्लिक में अपने अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर घर पर बिजली का बिल नहीं आता है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। वहीं, बिलजी कंपनी के दफ्तर जाने की भी जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन चेक कर सकते है।

आधिकारिक वेबसाइट से बिजली बिल कैसे चेक करें?

अगर आप बिजली बिल जानना चाहते हैं तो आपको राज्य बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह जानकारी आप अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। इसके लिए बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। ऑनलाइन बिजली बिल चेक करने के लिए आपको कनेक्शन नंबर पता होना चाहिए, जो बिल पर छपा होता है।

फोन पे से बिजली का बिल कैसे चेक करें?

– सबसे पहले मोबाइल में फोन पे ऐप खोलें।

– यहां रिचार्ज एंड पे बिल सेक्शन में इलेक्ट्रिसिटी का ऑप्शन दिखेगा।

– बिजली विकल्प पर क्लिक करने बाद बिजली प्रदाता का चयन करें।

– यहां आपको कंज्यूमर नंबर या IVRS ID सबमिट करना होगा। आपका नवीनतम बिजली बिल आ जाएगा।

गूगल पे और भीम से बिजली का बिल चेक कर सकते हैं

आप गूगल पे, भीम और अमेजन पे जैसे अन्य ऐप्स के जरिए भी बिजली बिल चेक और भुगतान कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button