ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मनोरंजन

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन का जादू चला, दूसरे दिन भी हुआ बंपर कलेक्शन

नई दिल्ली। Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ ने शानदार ओपनिंग की है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की और उसके बाद शनिवार को कलेक्शन की स्पीड और बढ़ गई है। कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो यह उनकी ओपनिंग कलेक्शन के मामले में सबसे अच्छी फिल्म रही है।

फिल्म ने शुक्रवार को ही रिलीज हुई फिल्म ‘पानीपत’ को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है, जो इतिहास पर आधारित है और इसमें संजय दत्त और अर्जुन कपूर जैसे स्टार हैं। ‘पति पत्नी और वो’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 9.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। उसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 12.33 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ऐसे में फिल्म ने दो दिन में करीब 21 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वीकेंड का फायदा भी मिलने वाला है, जिसके बाद कलेक्शन में भारी उछाल आ सकता है। साथ ही फिल्म वीकेंड पर 36 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। वहीं कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो के साथ रिलीज हुई फिल्म पानीपत कलेक्शन के मामले में काफी पीछे है। पहले दिन संजय दत्त स्टारर ने 4 करोड़ का बिजनेस किया था और शनिवार के लिए कहा जा रहा है कि फिल्म ने 6 करोड़ तक का बिजनेस किया है।

taran adarsh

✔@taran_adarsh

hits the bull’s eye… Witnesses all-round growth on Day 2… Wins over youngistaan as well as family audience, metros as well as mass markets… Eyes ₹ 36 cr [+/-] total in its *opening weekend*… Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr. Total: ₹ 21.43 cr. India biz.

255 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

taran adarsh

✔@taran_adarsh

is excellent on Day 1… This, despite competing with another biggie [], which resulted in screens/shows getting divided… Expect solid growth on Day 2 and 3… Emerges ’s biggest opener… Fri ₹ 9.10 cr. biz.

317 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
‘पति पत्नी और वो’ रीमेक फिल्म है, जिसमें दो गाने का रीमिक्स बनाकर भी एड किया है। वहीं फिल्म पति पत्नी और गर्लफ्रैंड की कहानी है, जिसमें ‘वो’ का किरदार अनन्या पांडे निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है और यह 1978 में आई फिल्म का रीमेक है, जिसमें संजीव कुमार अहम भूमिका में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button