ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

दिल्ली अग्निकांड: 43 की मौत, PM मोदी 2 लाख और केजरीवाल देंगे 10 लाख रुपए

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग से 43 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों को 10- 10 लाख का मुआवजा और घायलों को 1- 1 लाख के साथ मुफ्त इलाज का ऐलान किया है। दिल्ली सीएम ने भीषण आग के न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने के बाद एलएनजेपी जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने यहां चिकित्सकों से भी बातचीत कर घायलों का हालचाल जाना और कहा कि घायलों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

PunjabKesari

PunjabKesari

वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनुराग ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और पार्टी फंड से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 25 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया।

आग लगने की खबर के तुरंत बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया लेकिन इलाका काफी संकरा होने के कारण बचाव कार्य में अधिकारियों को काफी दिक्कतें आईं। मौके पर 30 फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौजूद थीं।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पूरी जांच के बाद ही कारण सामने आएंगे। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को जांच करने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button