ब्रेकिंग
Ludhiana Chain Snatching News: बीआरएस नगर और राजगुरु नगर में चेन स्नैचिंग के आरोपियों को नहीं पकड़ प... Ludhiana Police Anti-Drug Campaign: 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत लुधियाना में स्कूली बच्चों ... Ludhiana Police CASO Operation: लुधियाना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन, पुलिस कमिश्नर की अगुवाई म... Kulhad Pizza Fame Sahaj Health Update: अस्पताल से कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का फेसबुक लाइव वायरल, दर्द ... Ludhiana DRI Action: फगवाड़ा में डीआरआई का बड़ा एक्शन, बस से 11.2 करोड़ की हेरोइन बरामद; 4 तस्कर गिर... Ludhiana Crime News: रायकोट में इंसानियत शर्मसार, काम दिलाने के बहाنه दलित युवक को नशा देकर कुकर्म औ... Punjab Election Commission News: नए वोट बनवाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान, मुख्य चुनाव अधिकारी ने... Karnal ACB Action: करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, सेल डीड ट्रांसफर कराने के नाम पर 2... Mera Pani Meri Virasat Yojana: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, धान की जगह वैकल्पिक फसलें उगाने पर मिलेंग... Jind News: जींद के सैनेटरी कारोबारी से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर सुरेंद्र काला, घर पर ...
देश

नक्सलियों ने उपसरपंच को किया अगवा सामाजिक संगठनों ने की सकुशल रिहाई की मांग

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यहां नक्‍सलियों ने बुरकापाल पंचायत के उपसरपंच माड़वी गंगा को अगवा कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। वहीं सर्व आदिवासी समाज के लोग भी संपर्क साध रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उपसरपंच को बीती रात ताड़मेटला स्थित घर से ही अगवा कर लिया। अगवा उप सरपंच के लिए आज नक्सलियों द्वारा जनअदालत लगाए जाने की खबर है। उप सरपंच माड़वी गंगा की सकुशल रिहाई को लेकर कई सामाजिक संगठन सामने आए और नक्सलियों से माड़वी के सकुशल रिहा करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button