ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
धार्मिक

मूलांक 1 से 9 वालों जुलाई महीना कैसा रहेगा पढ़ें अपना मासिक अंकराशिफल

जुलाई मासिक राशिफल की अंकज्योतिष गणना कहती है कि 4 और 8 मूलांक के जातकों के लिए यह महीना सुखद रहेगा। वहीं, 7 और 9 मूलांक वाले लोगों को इस माह मिला-जुला अनुभव हो सकता है। आइए जानिए अंकों और ग्रहों की स्थिति के संयोग से जुलाई का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1 (जन्मतिथि 1, 10, 19 और 28)

जुलाई में मूलांक 1 की अच्छी प्रगति होगी। टीम के साथ अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में आपसी प्यार मजबूत होगा। जुलाई के अंत तक जीवन में कई बदलाव होंगे। आप नए दौर की तरफ बढ़ेंगे।

मूलांक 2 (जन्मतिथि 2, 11, 20 और 29)

इस मूलांक के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा। साझेदारी में निवेश से बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस महीने प्रेम जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ईगो टकराव को बढ़ा सकता है। जुलाई के आखिरी सप्ताह जीवन में खुशियां आएंगी।

मूलांक 3 (जन्मतिथि 3, 12, 21 और 30)

मूलांक 3 वालों को जुलाई में कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश पर ध्यान देना होगा। इस महीने आपको गिफ्ट भी मिल सकता है। जुलाई अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मूलांक 4 (जन्मतिथि 4, 13, 22 और 31)

आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। मेहनत से अच्छा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। प्रेम जीवन में अहंकार से बचना ही बेहतर है। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते है। जुलाई के आखिरी हफ्ते समय अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नई जानकारी प्राप्त होगी।

मूलांक 5 (जन्मतिथि 5, 14 और 23)

जुलाई में मूलांक 5 जातकों की प्रेम जीवन में समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार के रास्ते खुलेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितेगा, लेकिन जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है।

मूलांक 6 (जन्मतिथि 6, 15 और 24)

मूलांक 6 वाले जातक जुलाई में अच्छी प्रगति करेंगे। कोई नया काम आपको सफलता दिलाएगा। आपसी प्रेम मजबूत होगा। जुलाई के अंत निराशाजनक हो सकता है।

मूलांक 7 (जन्मतिथि 7, 16 और 25)

मूलांक 7 वालों की लव लाइफ में समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ शांत समय बिताना पसंद करेंगे। कहीं घूमने-फिरने की योजना बनेगी। घरेलू खर्च में इस महीने तेजी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप जितना दूरदर्शी रहेंगे, उतने ही अधिक सफल होंगे।

मूलांक 8 (जन्मतिथि 8, 17 और 26)

जुलाई में मूलांक 8 वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन में अस्थिरता भी बढ़ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में अचानक समृद्धि का शुभ संयोग बनेगा। जुलाई के अंत तक नई शुरुआत आपके जीवन में खुशियां लाएगी।

मूलांक 9 (जन्मतिथि 9, 18 और 27)

9 मूलांक के जातक जुलाई में स्थिति को अपने पक्ष में लाने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। काम में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। अकेलापन महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button