ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

ओपनिंग डे पर कार्तिक-कियारा की फिल्म का कमाल आदिपुरुष को छोड़ा पीछे

 बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म ईद के मौके पर थिएटर में रिलीज हुई है। कार्तिक और कियारा की ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी यूनिक है। दिखाया गया है कि सत्यप्रेम बने कार्तिक आर्यन अपनी कथा यानी कियारा आडवाणी को पाने के लिए कितने पापड़ बेलते हैं। वहीं अब सत्यप्रेम की कथा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

पहले दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

बता दें कि सत्यप्रेम की कथा से पहले भी कार्तिक और कियारा की जोड़ी भुल भुलैया 2 में नजर आ चुकी है। जिसकी ओपनिंग डे की कमाई भी काफी शानदार रही थी। ऐसे में अब लोगों को इस जोड़ी की दूसरी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की पहले दिन की कमाई जानने में काफी दिलचस्पी है। फिल्म क्रिटिक्स ने सत्यप्रेम की कथा को लेकर प्रीडिक्ट किया था कि ये फिल्म पहले दिन 9 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। हालांकि इस फिल्म ने भुल भुलैया 2 जितनी ओपनिंग कमाई नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सत्यप्रेम की कथा ने पहले दिन ही सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखाने की पूरी कोशिश की है।

आदिपुरुष की कमाई ठप

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 8.5 से 9 करोड़ के बीच का नेट बिजनेस किया है। कार्तिक और कियारा की फिल्म के रिलीज होते ही आदिपुरुष की कमाई और भी ज्यादा गिर गई है। सत्यप्रेम की कथा फिल्म की कहानी सत्यप्रेम अग्रवाल और कथा कपाड़िया के प्यार और ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमती है। कार्तिक और कियारा के अलावा इस फिल्म में कई कलाकार मौजूद हैं। कार्तिक और कियारा ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

Related Articles

Back to top button