ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मध्यप्रदेश

यूसीसी पर बोले सिंधिया-हम इसे भी संभव करवाएंगे

 ग्वालियर। नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कहा कि हम इसे भी संभव करवाएंगे। हम चर्चा करेंगे। देश में एक समान नीति को स्थापित करने का जो असंभव कार्य था वह पूर्व में पीएम ने संभव कराया है। मुख्यमंत्री के अंचल के प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हमारे देश में हर व्यक्ति 140 करोड़ जनता में एक सामन है, अगर एक समान है तो एक नीति होना चाहिए सभी के लिए। ये जो संकल्प भारतीय जनता पार्टी का है,यह संकल्प संविधान में भी है। तो आज जो सत्तर साल में नहीं हो सका, तीन तलाक को हटाने, कश्मीर में 370 को रद करने और पूरे देश में एक समान नीति स्थापित करने का जो असंभव कार्य था वो पीएम ने कराया।

भाजपा की संतुष्टिकरण की नीति है, दूसरी तरफ तुष्टिकरण की नीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता का परचम विश्व में लहरा रहा है। आर्थिक विकास के साथ अध्यात्मिक विकास भी किया जा रहा है। क्योंकि आर्थ के साथ अध्यात्मिक विकास ही हमारा मूल आधार था। इसी कारण विश्व गुरु माना जाता गया। प्रधान सेवक नेतृत्व में समय फिर करवट ले रहा है। आज समूचा विश्व हमारी तरफ आशभरी दृष्टि से देख रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किलागेट में महासंपर्क अभियान के तहत किलागेट पर गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कांग्रेस का बगैर लिये उसकी नीतियों पर प्रहार करते हुये कहा कि एक तरफ हर वर्ग के लिये संतुष्टिकरण की नीति है। दूसरी तरफ तुष्टिकरण है। सिंधिया जनसभा में जोश में नजर आये। माइक छोड़कर मंच पर आकर भाषण देने लगे। सभा को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सभी संबोधित करते हुये केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों को बताया।

Related Articles

Back to top button