ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
मध्यप्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर में नेताओं से कहा- चुनाव में खूब डटकर काम करो काेई कसर मत छोड़ना

इंदौर। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर के पार्टी नेताओं से कहा कि खूब डटकर काम करो। कोई कसर मत छोड़ना। शुक्रवार को खरगोन में राज्य स्तरीय महिला व स्वरोजगार सम्मेलन और रोड शो से लौटने के बाद उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट के अंदर कुछ चुनिंदा स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संभाग के सह प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़ आदि मौजूद थे। नगर संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिव परिवार की प्रतिमा भी भेंट की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को सुबह निजी विमान से इंदौर आए और यहां से हेलीकाप्टर से खरगोन पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा भी थे। खरगोन कार्यक्रम के बाद वे दोपहर करीब दो बजे वापस इंदौर आए। यहां से विमान से बिलासपुर रवाना हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी स्टेट प्लेन से भोपाल रवाना हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के लिए सुबह करीब 10 बजे भाजपा के कई और नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन देरी से आने के कारण वे एयरपोर्ट से बाहर नहीं आए और हेलीकाप्टर से सीधे खरगोन रवाना हो गए।

नड्डा को याद दिलाए विद्यार्थी परिषद के दिन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इंदौर आगमन पर पार्टी की विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने उन्हें वे दिन याद दिलाए,जब वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में काम किया करते थे। उस समय नड्डा की पत्नी मल्लिका बनर्जी (नड्डा) जबलपुर से और मालिनी इंदौर से अभाविप में साथ काम किया करती थीं।

एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को विधायक गौड़ ने याद दिलाया कि 1983 में अभाविप के राजकोट अधिवेशन में आपसे पहली बार मुलाकात हुई थी। मालिनी गौड़ और मल्लिका नड्डा की पुरानी मित्रता के बारे में सुनने के बाद नड्डा ने कहा कि मैं इस मुलाकात का जिक्र करूंगा और आपका नमस्ते भी उन्हें (मल्लिका को) बोलूंगा। दरअसल, उस दौर में मालिनी के पति लखनसिंह गौड़ भी नड्डा के साथ अभाविप में काम करते थे।

Related Articles

Back to top button