ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
विदेश

जर्मनी के प्रो जॉन बोले- योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेज दो 24 घंटे में बंद हो जाएंगे दंगे

 फ्रांस में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, जर्मनी के विख्यात एवं सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो एन जॉन ने बड़ी बात कही है। प्रो एन जॉन ने अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ की और कहा कि वे फ्रांस के दंगों को 24 घंटे में कंट्रोल कर सकते हैं।

प्रो एन जॉन ने बुलडोजर के साथ सीएम योगी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, भारत में सरकार चलाने और कानून/व्यवस्था बनाए रखने का एकमात्र तरीका यही है! बाकी सब बकवास है।

अपने एक अन्य ट्वीट में प्रोफेसर ने लिखा, भारत को योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेज देना चाहिए। वह 24 घंटे के अंदर दंगे कंट्रोल कर देंगे।

प्रो एन जॉन के इन ट्वीट की सोशल मीडिया में चर्चा शुरू हो गई है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह योगी जी को फ्रांस नहीं भेजेंगे, क्योंकि उनकी भारत में ज्यादा जरूरत है। यहां भी हिंदुओं को जगाना जरूरी है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि योगी जी को तो नहीं भेज सकते। चाहिए तो केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री) को ले जाओ।

जानिए फ्रांस में क्यों बेकाबू हुआ दंगा

फ्रांस में बीते करीब 4 दिनों से हालात बेकाबू है। इसके पीछे 17 वर्षीय किशोर की पुलिस फायरिंग में मौत है। फ्रांस के ज्यादातर शहरों और कस्बों में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं जारी हैं। थानों और पुलिस वाहनों को खासतौर पर निशाना बनाया जा रहा है।

हिंसा को रोकने के प्रयास में 249 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने उपद्रव की घटनाओं में शामिल 875 लोगों को गिरफ्तार किया है। देश में अभी आपातस्थिति की घोषणा नहीं हुई है लेकिन सरकार ने सभी विकल्प खुले होने की बात कहकर इस कानूनी प्रावधान को लागू करने के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Back to top button