ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
मनोरंजन

गौना एक प्रथा में कृतिका देसाई निभाएंगी लीड रोल जानिए कहां देख पाएंगे शो

‘गौना एक प्रथा’ में पहली बार सकारात्मक भूमिका में अभिनेत्री कृतिका देसाई करेंगी एक प्रभावशाली शुरुआत। शेमारू उमंग का बहुप्रतीक्षित शो, गौना एक प्रथा, अपने शानदार कलाकारों की टुकड़ी को लेकर दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है और इसके प्रोमो को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अपने द्वारा निभाए गए पिछले किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री कृतिका देसाई, इस शो में गहना का मुख्य किरदार निभाने वाली हैं, जिसमें वह पहली बार सकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। कृतिका का नया अवतार देखना दर्शकों के लिए बहुत रोचक होने वाला है।

लीड रोल को लेकर कही ये बात

अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, कृतिका देसाई ने कहा, “मैं ‘गौना एक प्रथा’ शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। गहना एक ऐसा किरदार है जो मेरे दिल के करीब है और मैं उसकी कहानी को स्क्रीन प्रस्तुत करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह किरदार निभाना मेरे लिए एक सुनहरे मौके के समान है। वह शालीनता और एक कई भावनाओं के मिश्रण का प्रतीक है जो दर्शकों को पसंद आएगी। गहना की भावनाओं, प्रेरणाओं और अनुभवों को गहराई से समझना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं शेमारू उमंग टीम की आभारी हूं।”

ऐसी है शो की कहानी

‘गौना एक प्रथा’ की कहानी दर्शकों को गहना के आत्म-खोज और उसके जीवन में आने वाली बाधाओं की यात्रा पर लेकर जाती है। चुनौतियों और सामाजिक मानदंडों के बीच, गहना का अपने पति के प्रति प्यार और अपने गौना को पूरा करने के लिए उसका अथक दृढ़ संकल्प इस मनोरंजक कहानी को आगे बढ़ाने वाली प्रेरक शक्ति बन जाता है। आप इस मनोरम कहानी के साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए और देखिए कैसे गहना रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं की बाधाओं को पार करती है और प्यार, त्याग और आने वाले उतार-चढ़ाव से दर्शकों को जोड़े रखती है।

Related Articles

Back to top button