ब्रेकिंग
Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा...
मनोरंजन

पर्दे पर फिर धमाल मचाने आ रहे हैं रेंचो राजू और फरहान सामने आया 3 इडियट्स के सीक्वल का बड़ा अपडेट

 बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही ‘3 इडियट्स’ फिल्म को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना रिलीज के समय किया गया था। फिल्म को लेकर आज भी लोगों में उतना ही क्रेज है। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। हाल ही में शरमन जोशी ने अपनी अपकमिंग सीरीज कफस के प्रमोशन के दौरान 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जब एक्टर से 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इसके दूसरे पार्ट की कहानी पर काम कर रहे हैं।

सीक्वल पर किया जा रहा काम

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान शरमन जोशी ने 3 इडियट्स के दूसरे पार्ट के बारे में बताया ‘कितना मजा आएगा अगर ये हुआ तो….आप सभी को बता दूं, राजू सर को पता है कि आप कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे दर्शकों को कभी निराश नहीं करते हैं, उन्होंने एक-दो बार कुछ कहानियां शेयर की थीं लेकिन, कुछ महीने बाद जब उनसे पूछा गया कि उन कहानियों का क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि वे कहानियां रुक गई थीं, वर्कआउट नहीं हो रहा था।’

भरपूर एंजॉय करेंगे दर्शक

आगे शरमन ने फिल्म के सीक्वल के बारे में बात करते हुए बताया ‘वे इस फिल्म के सीक्वल को बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, वे फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। आप बेफिक्र रहिए, जब भी फिल्म की कहानी पूरी हो जाएगी हम उस कहानी पर काम करेंगे, एंजाॅय करेंगे और दर्शकों को एंजॉय कराएंगे।’ बता दें कि साल 2009 में रिलीज हुई फिल्मों में से 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में शरमन जोशी के अलावा आमिर खान, आर माधवन, करीना कपूर, बोमन ईरानी, ओम वैद्य और मोना सिंह लीड रोल में थे।

Related Articles

Back to top button