ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

सियासी घमासान के बाद मजदूरों के दर्द पर मरहम, तेलंगाना से धनबाद आई स्पेशल ट्रेन में नहीं लिया गया किराया

धनबाद। लॉकडाउन के कारण परदेस में फंसे मजदूरों से रेल किराया वसूले जाने को लेकर खासी किरकिरी के बाद अब उन्हें राहत दे दिया गया है। शुक्रवार को तेलंगाना के लिंगमपल्ली से धनबाद आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये श्रमिकों से किराया नहीं लिया गया। किराया नहीं लिए जाने से मजदूर काफी खुश दिखे। उनका कहना था कि रेलवे ने रास्ते में बेहतर खानपान का भी बंदोबस्त किया था। लिंगमपल्ली स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने समय खानपान उपलब्ध कराया गया था। रास्ते में भी खाने-पीने का ख्याल रखा गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह गया के पास उन्हें सुबह का नाश्ता भी दिया गया। धनबाद पहुंचने पर उन्हें बस से गोल्फ ग्राउंड भेजा जा रहा है। वहां से गृह जिलों में भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button