ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

धनबाद के विकास में बीसीसीएल का नहीं मिल रहा साथ, जमीन व होल्डिंग के सवाल पर जिच बरकार

धनबाद। धनबाद नगर निगम (DMC) के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व बीसीसीएल निदेशक वित्त सीमरण दत्ता के साथ कोयला भवन में कई मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया। मेयर ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन निगम को खाली पड़ी जमीन व कॉलोनी में विकास कार्य के लिए एनओसी प्रदान करें। ताकि विकास किया जा सके। एनओसी नहीं मिलने से नगर निगम क्षेत्र में कॉलोनी होने के बाद भी वहां सड़क, नाली, पानी जैसे बुनियादी सुविधा पर काम नहीं हो पा रहा है। निगम के पास विकास करने के लिए फंड की कमी नहीं है।

डायरेक्टर फाइनेंस ने कहा कि इस पर उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मामलों को सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। मेयर ने भूली सहित अन्य क्षेत्रों में खाली पड़ी जमीन निगम को उपलब्ध कराते हुए कई स्कीम पर संयुक्त काम करने का प्रस्ताव दिया। मौके पर अवर नगर आयुक्त, बीसीसीएल जीएम प्रशासनिक संतोष नारायण सिन्हा, विधि विभाग के वरीय प्रबंधक डॉ. केएस सिन्हा आदि मौजूद थे।

होल्डिंग का हो भुगतान : मेयर ने कहा कि होल्डिंग टैक्स का भुगतान बीसीसीएल प्रबंधन को करना चाहिए। ताकि, निगम को भी काम करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस पर बीसीसीएल अधिकारियों ने बताया की पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहां से दिशा-निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी। मेयर ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन को भी इस पर सकारात्मक रुख अपनाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button