ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

कल आदिवासियों के बीच शहडोल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री लगाई गईं एक लाख कुर्सियां

शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल एक जुलाई को शहडोल जिले का प्रस्तावित दौरा है। इसे लेकर शुक्रवार को भी प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा है। लालपुर एवं पकरियां गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अभ्यास कराया गया। प्रधानमंत्री के आगमन का पीएमओ आफिस से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम साम तक जारी नहीं हुआ, लेकिन कमिश्नर और कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियां जोरों से चली। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए।डीजीपी सुधीर सक्सेना ने आयोजन में स्थल में पहुंच कर तैयारियों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को सभी तैयारियों का फाइनल अम्यास कराया गया।

27 जून को स्थगित हो गया था दौरा

उल्लेखनीय है कि खराब मौसम के कारण 27 जून को प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित हो गया था, लेेकिन अब एक जुलाई को प्रधानमंत्री लालपुर आ रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार तैयार है। 27 जून को कार्यक्रम निरस्त होने के बाद सभी व्यवस्थाओं को और चाक चौबंद कर लिया गया है। एसपीजी ने लालपुर सभा स्थल और पकरिया गांव के आयोजन स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। जिला प्रशासन की तैयारियों से अब साफ हो रहा है कि एक जुलाई को लालपुर और पकरिया में कार्यक्रम होना तय माना जा रहा है। जिला प्रशासन कई प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था लेकर चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री के रात विश्राम से लेकर वर्चुअल जुड़ने तक की तैयारी की जा रही है। वहीं इस बार वर्षा से बचने और सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं।

किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया

राज्य सरकार की तरफ से कमिश्नर राजीव शर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के लालपुर और पकरिया कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी अनुसार एक जुलाई को प्रधानमंत्री दोपहल लगभग तीन बजे पहले लालपुर मैदान पहुचेंगे। वहां सिकलसेल एनिमिया मिशन की लांचिंग करेंगे और एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। इसके बाद वो पकरिया गांव आएंगे। यहां जनजातीय समुदाय के सदस्यों, पेसा एक्ट की समितियों, लखपति बहनों और फुटबाल क्रांति के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इसके बाद उनके साथ जनजातीय भोज में शामिल होंगे।

लालपुर से पकरिया तक कारिडोर

लालपुर मैदान पर प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर उतरेगा। इसके बाद वो सड़क मार्ग से पकरिया ग्राम पंचायत के जल्दीटोला के बरटोला पहुचेंगे। इसके लिए लालपुर से पकरिया तक छह किलोमीटर लंबा कारिडोर बनाया गया है।जिसमें 15 हजार लकड़ी की बल्लियां और 20 हजार बांस की बल्ली का उपयोग किया गया है। इस छह किलोमीटर लंबे कारिडोर में हर पचास कदम पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। जब प्रधानमंत्री का काफिला यहां से गुजरेगा तो कारिडोर से किसी को भी निकलने की अनुमति नहीं हैं।

वाटर प्रूफ पंडाल व डोम तैयार

लालपुर सभा स्थल और पकरिया में पानी से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाटर प्रूफ पंडाल और डोम लगाए गए हैं। सभा स्थल लालपुर को पूरी तरह वाटर प्रूफ बनाया गया है। इसके अलावा पकरिया में भी एक विशेष पंडाल लगाया गया है। जिसमें वर्षा के दौरान भी कार्यक्रम किया जा सकेगा। वर्तमान मौसम को देखते हुए पकरिया का कार्यक्रम वाटर प्रूफ डोम में ही किया जाएगा। जिस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की लालपुर में सभा हो रही होगी, उस समय का मौसम तय करेगा कि पकरिया का कार्यक्रम बगीचे के नीचे या फिर पंडाल में होगा।

वर्चुअल और रुकने की तैयारी

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने दो प्रकार की की है। यह दोनों तैयारी मौसम पर आधारित है।खराब मौसम के कारण यदि प्रधानमंत्री शहडोल नहीं आते हैं तो वो लालपुर सभा स्थल को वर्चुअल संबोधित करेंगे और सिकलसेल एनीमिया मिशन को लांच करेंगे। यदि मौसम ठीक होने से प्रधानमंत्री शहडोल आ जाते हैं और अचानक मौसम बिगड़ने के कारण कोई समस्या आई तो उनके रात में रुकने का भी प्रबंध किया जा रहा हैं।

देहाती रंग देने की पूरी काेशिश

पकरिया में आयोजित कार्यक्रम यदि डोम के अंदर होता है तो इसकी भी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। डोम के अंदर ही जनजातीय रंग देने की तैयारी है। पीएम मोदी डोम के भीतर ही जनजातीय समुदाय के साथ भोज करेंगे और सदस्यों से संवाद स्थापित करेंगे। इसके लिए खाट, जमीन पर बैठ के भोज करने के लिए पीढ़ा समेत अन्य व्यवस्था की गई है।इसका भी अभ्यास कराया गया।

एक लाख कुर्सियां लगाई गईं

प्रधानमंत्री के आमसभा स्थल पर 08 लाख 80 हजार वर्गफिट में वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है, जिसमें एक लाख कुर्सियां लगाई हैं। इसी के अंदर मंच, ग्रीन रुम और वीआइपी एवं वीवीआइपी की बैठक व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं तैयार की गई हैं। इन कुर्सियों को भरने के लिए गांव-गावं से बसों में बैठाकर लोगों को लगाया जाएगा। एक हजार से अधिक बसें लगाई हैं। पकरिया में 364 लोगों को प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल होना है, जिनके बैठने के लिए 134 खाट का इंतजाम किया गया है।

17 राज्य आनलाइन जुड़ेंगे

प्रधानमंत्री शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि आनलाइन शामिल होंगे। प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकासखंड के करीब 3 हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया जाएगा। प्रदेश के 25 हजार 500 से अधिक स्थानों पर सीधा प्रसारण होगा।

आयुष्मान कार्ड का किया जाएगा वितरण

प्रधानमंत्री पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। देश में पहली बार प्रदेश में 3 करोड़ 57 लाख आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के बाद ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर आयुष्मान ग्राम सभा होगी, जिसमें आयुष्मान हितग्राहियों के नाम पढ़े जाएंगे। नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

पद्मश्री अर्जुन और जाेधाबाई शामिल होंगे

ग्राम पकरिया में एक जुलाई को प्रधानमंत्री जिले के स्थानीय जनजातीय, संस्कृति एवं परंपराओं से अवगत होंगे। यह दिन शहडोल के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन होगा। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री देसी अंदाज में जनजातीय समुदाय के साथ बैठकर कोदो भात-कुटकी खीर, इंद्ररह की कड़ी और महुआ का मालपुआ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में पूरी व्यवस्था को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दो विशेष जनजातीय समुदाय के कलाकारों को आमंत्रित किया है जिसमें डिंडौरी जिले के पद्मश्री से सम्मानित कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे और उमरिया जिले की पद्मश्री से सम्मानित कलाकार जोधईया बाई शामिल हैं।

आवागमन में किया गया विशेष बदलाव

प्रधानमंत्री दौरे को देखते हुए शहडोल से अनुपपुर हाईवे के रूट को डायवर्ट करने का प्लान बनाया गया है। पुलिस विभाग ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए रोड डायवर्ट किया गया है। पुलिस विभाग रूट डायवर्ट किया गया है।

बटुरा तिराहा डायवर्सन-अनूपपुर से गोहपारू ब्यौहारी और रीया की ओर जाने वाले वाहन इस तिराहे से बांई ओर जाने वाली सड़क पर डायवर्ट होकर गिरवा तिराहा होते हुए अपने स्थान पर जा सकेंगे, उन्हें बुढ़ार आने की आवश्यकता नहीं होगी। गोहपारू थाने के पास से जैतपुररीवा की तरफ से अनूपपुर जाने वाले वाहन इस मार्ग से डायवर्ट होकर गिरवा तिराहा एवं बहुरारिहा होते हुए अनूपपुर की ओर जा सकेंगे।

बगिया तिराहा डायवर्सन-उमरिया तरफ से आने वाले वाहन वायपास होकर जो अनूपपुर जाना चाहते हैं, यहां से बगिया तिराहा से सिंहपुर रोड होते हुए, सिंहपुर थाने से आगे 14 किमी बमुरा तिराहा से बायें थाना खैरहा बुढार, धनपुरी कॉलेज तिराहा होते हुए अनूपपुर जा सकेंगे। ऐसे वाहन जो शहडोल से अनूपपुर जाना चाहते हैं, वे भी बगिया तिराहा से सिंहपुर रोड होते हुए, सिंहपुर थाने से 14 किमी आगे बमुरा तिराहा से बाई ओर डायवर्ट होंगे।

धनपुरी कालेज तिराहा डायवर्सन-ऐसे वाहन जो अनूपपुर रो शहडोल उमरिया की ओर जाना चाहते हैं, वे धनुपरी कॉलेज तिराहा होकर खैरहा थाना बमुरा तिराहा से सिहपुर थाने के सामने से होते हुए एनएच 545 रोड से पोण्डा नाला होकर, बगिया तिराहा, नया बस स्टैंड बाणगंगा तिराहा होकर जा सकेंगे।

बमुरा तिराहा डायवर्सन-अनूपपुर से शहडोल शहडोल से अनूपपुर जाने वाले वाहन इस तिराहे से डायवर्ट हो पाएंगे। इसके अलावा जैतपुर से पकरिया के रास्ते बुढार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन जरवाही से रूगटा तिराहा होकर बुढार जाएंगे।

बसों का ऐसा होगा का रूट प्लान

  1. अनूपपुर की ओर से आने वाली बसें रूंगटा तिराहा-अमलाई चौक- कालेज तिराहा खैरहा थाना- बमुरा तिराहा होते हुए सिंहपुर-बगिया तिराहा से लालपुर शहडोल पार्किंग स्थल में आएगी।
  2. रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, एवं शहडोल की ब्यौहारी की तरफ से आने वाली बसे सीधे शहडोल आएगी इसके बाद सोहागपुर थाना के सामने बायपास रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर जाएगी।
  3. जबलपुर, डिंडोरी, मंडला की वह बसें जो पथखई घाट की तरफ से आएगी वें थाना सिंहपुर होते हुए शहडोल से कार्यक्रम स्थल की ओर जाएगी।
  4. उमरिया कटनी की बसें पाली शहडोल कार्यक्रम स्थल निर्धारित पार्किंग में आएंगी।

Related Articles

Back to top button