ब्रेकिंग
लोहरदगा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, आपत्तिजनक हालत में मिलने पर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उता... राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, कांग्रेस विधायक के खिलाफ जांच के निर्देश रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ कम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स को लेकर रांची यूनिवर्सिटी का नया फैसला, छात्रों में उलझन झारखंड के विभिन्न जिलों में हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ लोहरदगा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोपों से झारखंड की राजनीति गरमाई मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहडोल दौरा, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बुंदेलखंड के सागर में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ मंच से इस्तीफे की पेशकश करना सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को पड़ा भारी
देश

कर्नाटक उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस को झटका, 3 सीटों पर जीती BJP…9 पर बनाई बढ़त

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में सोमवार को आए सभी सीटों के शुरुआती रूझान में भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जोकि कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका ही माना जा रहा है। कांग्रेस ने दावा किया था कि भाजपा जीत नहीं दर्ज करवा पाएगी। तीन सीटों पर भाजपा जीत का परचम भी लहरा चुकी है। कर्नाटक की येल्लापुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ए. एच. शिवराम जीते है। जबकि हिरेकेरूर और अथानी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बी. सी. पाटिल और मेहश इरनागौड कुमातल्ली ने अपनी जीत दर्ज कराई है। वहीं 9 सीटों पर भी भाजपा आगे ही चल रही है। कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर उपचुनाव 5 दिसंबर को हुआ था। ये उपचुनाव 17 विधायकों को अयोग्य करार देने से रिक्त सीटों को भरने के लिए कराए गए थे।

इन विधायकों में कांग्रेस और जद(एस) के बागी नेता शामिल थे। इन विधायकों की बगावत के चलते जुलाई में एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जद(एस) सरकार गिर गई थी और बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। इस समय भाजपा के पास 105 विधायक (एक निर्दलीय समेत) हैं, कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं।

इनके अलावा बसपा का एक सदस्य है, एक मनोनीत विधायक है और अध्यक्ष हैं। भाजपा ने पार्टी में शामिल हुए 16 में से 13 अयोग्य विधायकों को उनके संबंधित क्षेत्रों से टिकट दिया है। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और जद (एस) के टिकटों पर जीत हासिल की थी। जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 12 पर कांग्रेस और तीन पर जद (एस) का कब्जा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button