ब्रेकिंग
Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ... Gautam Gambhir vs Virat Kohli: बर्मिंघम में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और विराट के बीच दिखी दूरी, अनबन... Ranveer Singh Pralay: वर्ल्ड क्लास ज़ॉम्बी फिल्म बनाने की तैयारी, फिल्म में हॉलीवुड के टॉप प्रोस्थेटि... नेपाली शेयर बाजार में भारी गिरावट: नई सरकार के 5 महीनों में निवेशकों को लगा अरबों का झटका SGB Tax Rules: मैच्योरिटी पर टैक्स फ्री और ब्याज पर टैक्स, ITR में ऐसे दिखाएं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की ... स्मार्टफोन खरीदने का बदल गया तरीका: क्या AI फीचर्स बन गए हैं आपकी पहली पसंद? पढ़ें लेटेस्ट सर्वे रिपो... गलती से एसिड या टॉयलेट क्लीनर पी लें तो शरीर में क्या होता है? जानिए तुरंत अपनाए जाने वाले उपाय गुमला: 3 साल की मासूम से दरिंदगी और पंचायत की शर्मनाक 'पार्टी', पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार Punjab Crime News: जमानत पर बाहर आए मेवा सिंह की निर्मम हत्या, आधी रात को घर में घुसकर हमलावरों ने द...
मध्यप्रदेश

खंडवा में श्री दादाजी दरबार में गुरु पूर्णिमा उत्सव का उल्लास समाधि दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

खंडवा। श्री धूनीवाले दादाजी दरबार में गुरु पूर्णिमा उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। श्री केशवानंद महाराज बड़े दादा जी की समाधि पर दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को श्रीदादाजी दरबार में सुबह से समाधि सेवा और अभिषेक के साथ पर्व की शुरुआत हुई। दरबार में समाधि पर निशान चढाने के लिए दूर दूर से पदयात्रा कर दादाजी नाम जपते हुए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

धूनी का तापमान बढ़ने पर आहुति बंद करना पड़ी

दोपहर लगभग एक बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने समाधि दर्शन किए। अखंड धूनी का तापमान बढ़ने पर दोपहर को ही नारियलों की आहुति बंद करनी पड़ी। भक्तों द्वारा लाए गए नारियल सेवादारों द्वारा अलग से एकत्रित कराए गए। इधर श्रीदादाजी दरबार पहुंच मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई।

खंडवा शहर में भक्तों परोसे जा रहे पकवान

दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा। भवानी माता मंदिर के पास कमल यूथ क्लब द्वारा सब्जी-पूरी का भंडारा दिया जा रहा है। वहीं शहरभर में अलग-अलग संगठन और भक्तों द्वारा पोहा, जलेबी, चाय सहित दाल बाटी, मालपुआ, रबड़ी जैसे पकवान श्रद्धालुओं को परोसा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button