ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

भूमि पूजन के ढाई माह देरी से शुरु हुआ पिपलानी-खजूरी कला सड़क का निर्माण कार्य

भोपाल। भेल क्षेत्र में पिपलानी से खजूरी कला बायपास तक प्रस्तावित 4.2 किलोमीटर सड़क का काम शुरु हो गया है। हालांकि इसका भूमि पूजन करीब ढाई माह पहले हो चुका है। लेकिन काम वर्षा के बाद शुरु किया गया। अब इस सड़क में जगह-जगह दो से चार फीट के गड्ढे हो गए हैं, इनमें वर्षा का पानी भरा होने से दो पहिया वाहन इसमें फिसलकर गिर रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन दो लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग 25 करोड़ रुपये से पिपलानी-खजूरी कला फोर लेन मार्ग का निर्माण करवा रहा है। शुरुआत बी सेक्टर स्थित इलाहाबाद बैंक से लेकर एसओएस बालग्राम तक एक किलोमीटर सड़क से किया गया है। एक तो सड़क पहले से ही क्षतिग्रस्त है, अब निर्माण कार्य के चलते इसके दोनों ओर मिट्टी और खोपरा डालकर समतलीकरण किया जा रहा है। वर्षा होने पर यह मिट्टी और कोपरा सड़क के बीचों-बीच भर जाता है, इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर एसओएस बालग्राम के सामने और खजूरी कलां के आसपास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। चार से छह फीट लंबे और चौड़े गड्ढे हैं। रात के अंधेरे में वर्षा का पानी भरा होने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते और दो पहिया वाहन चालक इसमें फिलकर दुर्घटना के शिकार होते हैं।

झुग्गियां बन रही बाधा, विस्थापन में होगी परेशानी

इस मार्ग पर बी सेक्टर के पास 50, 60 और 100 क्वार्टर झुग्गी बस्ती है। इसके आगे एसओएस बालग्राम के पास बालाजी नगर बस्ती है। इसी तरह खजूरी गांव तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और लोगों के मकान हैं। ऐसे में इस सड़क की जद में आने वाले 500 से अधिक निर्माण को भी हटाना पड़ेगा। लेकिन वर्षा काल होने से बस्तियों के लोगों को विस्थापित करने में परेशानी होगी।

इनका कहना है

पिपलानी से खजूरी कला मार्ग का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। अभी वर्तमान सड़क के दोनो ओर लेवलिंग का काम किया जा रहा है। जिससे राहगीरों को परेशानी ना हो।

– चंद्रसेन द्विवेदी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी

Related Articles

Back to top button