ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

सुबह से बिजली बंद शिकायत के बाद भी सुधार नहीं

बिलासपुर। शहर में बिजली की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन स्थिति सामान्य रहने के बाद दो दिन से बिजली बंद फिर होने लगी है। आज भी सुबह से मंगला क्षेत्र के गंगा नगर , अलखधाम नगर व दीनदयाल कालोनी में बिजली बंद है।

जब रहवासियों ने इसकी शिकायत की तो, उन्हें सुधार करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन, 11 बजे तक सुधार दल ही नहीं पहुंचा। जिसके चलते सुबह से लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि बिजली कंपनी ने गर्मी के परेशान किया और अब वर्षा के सीजन में स्थिति वैसी ही है।

बिजली की समस्या से शहर का हर एक क्षेत्र के रहवासी त्रस्त है। जरा सी वर्षा हो या अंधड़ चले बिजली बंद होना सामान्य बात हो गई है। इतना ही बिना किसी प्राकृतिक अड़चनों के भी सप्लाई बंद कर दी जाती है। सोमवार को सुबह से जिन क्षेत्रों में सप्लाई बंद है। वहां भी यहीं हुआ है। मौसम साफ है।

इसके बाद भी सुबह छह बजे से अधिकांश घरों में बिजली बंद है। आजाद चौक के पास की सभी दुकानों का भी यहीं हाल है। हालांकि यहां बार- बार सप्लाई बंद व चालू हो रहा है। लेकिन, इसकी वजह बताने वाला कोई नहीं है। शिकायत करने के बाद ल को भेजने की बात कहीं जा रही है। लेकिन , मोके पर अब तक कोई नहीं पहुंचा है। बिजली बंद की वजह व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

लोगों का कहना है की मंगला को नगर निगम में शामिल तो कर लिया गया है। लेकिन, सुविधा के मामले हालात गांव से भी बदत्तर है। इस क्षेत्र में बिजली बड़ी समस्या है। इसके अलावा निकासी व सफाई को लेकर भी लोगों को परेशानी होती है। कचरा गाड़ी पहुंचने का समय तय नहीं है। कभी कर्मी सुबह आ जाते हैं तो किसी दिन दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचते है। कई बार सफाई कर्मी पहुंचते ही नहीं है। जिसके कारण दो से तीन तक कचरा घर पर ही पड़े रहे थे। इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में खासा नाराजगी भी है।

Related Articles

Back to top button