ब्रेकिंग
Koriya Illegal Mining News: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन; 9 वाहन जब्त, कारोबारियों मे... Rahul Gandhi in Chhattisgarh: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा; 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्य... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जारी; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी एंट... GPM Crime News: मरवाही में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को किया अगवा; बंदूक की नोक पर ले उड़े क... Child Labour Rescue in Mahasamund: आयोग की अध्यक्ष ने पिकअप वाहन से छुड़ाए 6 बच्चे; बैंड पार्टी के खि... NEET-UG Re-Exam Raipur: जेल की सलाखों से परीक्षा केंद्र तक; हत्या के आरोपी छात्र ने कड़ी सुरक्षा में ... NEET-UG 2026 Durg & MCB: दुर्ग और मनेंद्रगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट पुनर्परीक्षा संपन्न; बायोमेट... NEET-UG 2026 Giridih: नीट परीक्षा को लेकर गिरिडीह प्रशासन सख्त; होटलों और लॉज की तलाशी, चप्पे-चप्पे ... Ranchi Fraud News: सिल्ली में विधवा महिला से 60 लाख की ठगी; बैंक और LIC के नाम पर दंपति ने हड़पी जमा-... Cyber Fraud in Ranchi: रांची पुलिस ने पति-पत्नी पर दर्ज किया केस; डॉक्यूमेंट्स और ओटीपी का गलत इस्ते...
मनोरंजन

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 4: कार्तिक-कियारा की फिल्म ने वीकेंड पर किया कमाल कमाए इतने करोड़

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। दर्शकों को सत्यप्रेम और कथा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वहीं अब वीकेंड पर फिल्म की जमकर कमाई की है। चौथे दिन का फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पिछले तीन दिनों से भी ज्यादा हुआ है। इसी के साथ फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई कर ली है। भुल भुलैया 2 के बाद अब एक बार फिर कार्तिक और कियारा की फिल्म ने कमाल कर दिया है। ईद के मौके पर रिलीज हुई सत्यप्रेम की कथा दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है।

वीकेंड पर मिला बड़ा जंप

समीर विदवान्स के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी और संडे को शानदार कलेक्शन किया। कार्तिक और कियारा की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई कम हो गई थी, जिसमें फिल्म ने सिर्फ 7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की।

चार दिनों में की इतने करोड़ कमाई

इसी के साथ फिल्म ने वीकेंड पर 10.10 करोड़ की कमाई की। वहीं संडे को बड़ा जंप लेते हुए सत्यप्रेम की कथा ने 12 से 12.80 करोड़ के बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो सत्यप्रेम की कथा चार दिनों में 38.35 से 39.15 करोड़ की बीच कमाई की है। इस तरह से फिल्म चार दिनों में अभी तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। अब देखना ये होगा कि फिल्म वर्किंग डे पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं। वहीं आने वाले दिनों में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज होने वाली है।

 

Related Articles

Back to top button