ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

इंदौर में रेट जोन में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का नगर निगम के सामने प्रदर्शन लाठी भांजी वाटर कैनन चली

 इंदौर। नगर निगम द्वारा किए गए रेट जोन में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने दोपहर को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन को लाठियां भांजनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों को तीतर-बितर करने के लिए वाटर कैनन के उपयोग करना पड़ा। इसमें एक-दो प्रदर्शनकारियों को चोटें भी लगी। करीब एक घंटे तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान महापौर व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी होती रही।

निगम ने बजट में शहर की 531 कालोनियों के रेट जोन में बदलाव किया है। इसके चलते इन कालोनियों में संपत्तिकर में 30 से लेकर 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

रेट जोन में बदलाव की वजह से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की दरों में भी 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि एक तरफ तो महापौर दावा कर रहे हैं कि निगम ने नागरिकों को राहत देते हुए कोई नया कर नहीं लगाया है दूसरी तरफ गुपचुप तरीके से रेट जोन में बदलाव कर शहर की 531 कालोनियों के लाखों लोगों पर कर की मार पड़ रही है।

कांग्रेस इस बदलाव का विरोध करती है। हमने इस संबंध में कुछ दिन पहले ही महापौर को ज्ञापन देकर बदलाव का विरोध किया था। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। अब कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है। प्रदर्शन के दौरान निगम में आवाजाही के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। कांग्रेस विरोध में महापौर का भी घेराव करने का प्रयास कर रही है।

सुविधाएं देने के बजाय पल्ला झाड़ रहे निगम अधिकारी

चौकसे ने आरोप लगाया कि निगम सुविधाएं देने के नाम पर शुल्क बढ़ा रहा है दूसरी तरफ आमजन को कोई सुविधा नहीं मिल रही। सुविधा बढ़ाने के नाम पर सड़कों पर जो गड्ढे खोदे जा रहे हैं, उन्हें भरा तक नहीं जा रहा। इदरीस नगर में हुआ हादसा इसी का परिणाम है। ये ही मौत के गड्ढे पूरे शहर में खोदे पड़े हैं। निगम हर बार किसी हादसे के बाद व्यवस्था सुधारने के बजाय दिखावटी कार्रवाई कर देता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button