ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

नासिक में भोंसला मिलिटरी स्कूल कब शुरू हुआ

बिलासपुर के 17 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। सीएमडी कालेज परीक्षा केंद्र से पर्चा हल कर निकले प्रतियोगियों ने कहा कि पर्चा कठिन था। नासिक में भोंसला मिलिटरी स्कूल कब शुरू हुआ? जैसे सवाल पूछा गया था।

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ईपीएफओ परीक्षा का आयोजन किया गया है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक हुई है। प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) और लेखा अधिकारी (एओ) एवं सहायक भविष्य निधि आयुक्त (ईपीएफओ) के पदों पर हो रही भर्ती के लिए आयोजित की गई। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।

परीक्षा संपन्न होने बाद अभ्यर्थियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष का पेपर का स्तर थोड़ा कठिन रहा। वहीं कुछ ने इसे औसत बताया। परीक्षा पूर्व प्रतियोगियों की कड़ी जांच पड़ताल की गई। आयोग के अधिकारियों ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। परीक्षा में नकल का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

3,669 प्रतियोगी अनुपस्थित

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रथम पाली में 16 केंद्रों में एनफोर्समेंट आफिसर/ अकाउंट आफिसर व द्वितीय पाली में 17 केंद्रों में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड आफिसर की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 6,311 प्रतियोगी पंजीकृत थे। जिनमें 2,642 उपस्थित व 3,669 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल दर्ज 6,667 में से 2,623 उपस्थित व 4044 अनुपस्थित रहे। इसी तरह व्यापम द्वारा 14 केंद्रों में पीएटी/पीवीपीटी की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल दर्ज 4,143 में से 2,298 उपस्थित व 1,845 अनुपस्थित थे।

दुग्ध उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है

व्यापम द्वारा 14 केंद्रों में पीएटी/पीवीपीटी की परीक्षा भी हुई। इसमें परीक्षार्थियों से पूछा गया कि दुग्ध उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है। इसी तरह के अन्य सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों का कहना था कि पर्चा सरल था। केंद्रों में उमस ने परेशान किया।

Related Articles

Back to top button