ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री जागीरदार के घर चोरी करने वाले पारदी गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार बंदूक तथा जेवरात बरामद

उज्जैन। भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री शिवनारायण जागीरदार के ग्राम हरनावदा स्थित घर में चोरी करने के आरोपित पारदी गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित 10 मई की रात घर के पीछे हिस्से में बने किचन की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल निकालकर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी से 18 लाख रुपये नकद, चांदी के जेवरात तथा 12 बोर की बंदूक चुराकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 5.73 लाख रुपये, बंदूक तथा चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। गुना, उज्जैन व देवास के आरोपितों ने रैकी करके वारदात को अंजाम दिया था। तीन आरोपित फरार हैं।

एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री शिवनारायण जागीरदार का नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम हरनावदा में एक मकान है। यहां उनका पुत्र दिनेश सपरिवार रहता है। 10 मई की रात चोरों ने घर के पीछे की ओर बने किचन की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल निकाली और घर में घुस गए। जागीरदार का परिवार आगे बने कमरे में सो रहा था। किचन के समीप ही बने कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 18 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात तथा 12 बोर की बंदूक चोरी कर ली।

चोरों ने जिस कमरे में जागीरदार का परिवार सो रहा था, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी थी। पुलिस ने मामले में सुनील पारदी निवासी देवास, गौतम निवासी पंवासा, साहिल निवासी पंवासा, सुरेंद्र निवासी गुना को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित पारदी गिरोह के बदमाश हैं तथा आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस को जेके पारदी निवासी पंवासा, सिद्धांत पारदी निवासी पंवासा तथा जानू पारदी निवासी गुना की तलाश है। आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि जानू पारदी निवासी गुना ने पूर्व मंत्री जागीरदार के घर की रैकी की थी। वह मोटरसाइकिल पर कबाड़ बेचने के बहाने गांव में घूमा था और उसने ही रैकी करने के बाद सिद्धांत पारदी व अन्य लोगों को इसके बारे में जानकारी दी थी। आरोपितों ने बंदूक चुराने के बाद उसे खेत में ही खोल लिया था, जिसके बाद वह उसे आसानी से लेकर चले गए।

Related Articles

Back to top button