ब्रेकिंग
Kanpur Central to Anand Vihar Train News: रेलवे का बड़ा तोहफा, फफूंद और अलीगढ़ समेत इन 8 स्टेशनों पर... MLA Umesh Sharma Clarification on Amroha Farmhouse: दरोगा के धोखे के कारण फार्म हाउस में रुकी थी पीड... Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज...
देश

पूर्व पार्षद अंसारी ने निगम कर्मचारी से किया अभद्र व्यवहार एफआइआर दर्ज

इंदौर। पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी के खिलाफ नगर निगम के दरोगा ने सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। जोन 11 के पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी ने निगम कर्मचारी व अधिकारी को फोन पर अपशब्द, गालीगलौज, मारने की धमकी दी थी।

अभद्र व्यवहार का आडियो इंटरनेट मीडिया पर आने के बाद निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने संबंधित दरोगा विनीत पुत्र कृष्ण बोयत को अंसारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बोयत ने सेंट्रल कोतवाली जाकर अंसारी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कार्य नहीं करने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

निगम का काम रोका

बोयत ने थाने पर बताया कि, वह वार्ड क्रमांक 60 में दरोगा है। वह सैफी होटल हाजरी पाइंट पर निगम का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अंसाफ अंसारी ने काम बंद करवा दिया। अंसारी ने सहायक दरोगा अनिल से मोबाइल फोन पर बात कराने का कहा। अनिल को फोन लगाने पर अंसारी ने फोन छीनकर अनिल को गालियां दी। इसकी एफआइआर सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने पर दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button