ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर आठ स्कूली बच्चे घायल

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री में तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने स्कूल के पास खड़े पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार आठ बच्चों और चालक को चोटे आई है। पिकअप के ड्राईवर ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने ट्रक ड्राईवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री में रहने वाले रामायण केंवट ड्राईवर हैं। वे सोमवार की सुबह पिकअप लेकर अपने घर आए थे। बच्चों के स्कूल का समय होने के कारण उन्होंने अपने बच्चों के साथ ही मोहल्ले के बच्चों को पिकअप में बिठाकर स्कूल छोड़ने गए थे। स्कूल के पास वाहन को खड़े कर वे बच्चों को उतार रहे थे। इसी दौरान मुलमुला की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने उनके पिकअप को टक्कर मार दी।

हादसे में रामायण के साथ ही पिकअप में सवार कुमारी राखी, सूर्या कुमार, कुमारी अर्पिता, कुमारी संध्या, सोनू कुमार, अंकिता, शुभम और अनमोल को चोटे आई। आसपास के लोगों की सहायता से ड्राईवर ने घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से सभी बच्चों को सिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, ड्राईवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पिकअप के ड्राईवर ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बच्चों भी आई है मामूली चोटे

स्कूल के पास पिकअप को टक्कर मारने के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही घायल बच्चों के स्वजन और मोहल्ले वालों की भीड़ भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में बच्चों की जांच के लिए सिम्स भेजा गया। यहां पर जांच के बाद पांच बच्चों को छुट्टी दे दी गई। तीन बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button