ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

बोकारो-धनबाद, गिरिडीह -हजारीबाग और सिमडेगा से भागा कोरोना, अबतक 42 स्‍वस्‍थ

रांची। Jharkhand Coronavirus Update News एक तरफ झारखंड में नए जिले कोरोना संक्रमण से जुड़ते जा रहे हैं, कोरोना मरीजों की संख्‍या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से संक्रमित कई जिले एक पर एक कोरोना के फैलाव से मुक्‍त होते जा रहे हैं। झारखंड में गुरुवार को कोरोना के संक्रमण से मुक्त होनेवाले की संख्या 42 हो गई है। बोकारो के तीन तथा सिमडेगा के एक मरीज आज स्वस्थ घोषित कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही बोकारो में अब कोई एक्टिव केस नहीं बचा। यहां कुल 10 कोरोना संक्रमितों में 9 अबतक ठीक हो चुके हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। सिमडेगा में भी आज दूसरा मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हो गया। अब यहां दोनों मरीज ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही अब इन दोनों जिलों में कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। इससे पहले, हजारीबाग, धनबाद तथा गिरिडीह के सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि गुरुवार को राज्‍य में कोरोना संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी पांच कोरोना मरीज पलामू से मिले हैं। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर 132 हो गई है। इसके पहले भी पलामू में 3 कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी है। पलामू में अब कुल 8 लोगों की कोरोना संक्रमित के रूप में पुष्टि हो चुकी है। इन सभी को आइसोलेशन सेंटर, कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button