ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

खरगोन के बड़वाह में सियार का शिकार करने के बाद उसे पकाकर खा गए

बड़वाह। वन्य प्राणियों के शिकार के मामले में वन विभाग बड़वाह ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक आरोपित ने वन क्षेत्र में न सिर्फ सियार का शिकार किया, बल्कि उसे पकाकार खा भी लिया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उसने पड़ोसियों को भी मांस पकाकर खाने के लिए दिया था। जब वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो वे आरोपित के घर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों को देखते ही आरोपित और उसकी पत्नी दीवार कूदकर भाग गए।

मुखबिर से मिली थी सियार के शिकार की सूचना

मौके से वन अधिकारियों ने करीब दो किलो मांस, हड्डी, सियार के बाल सहित काटने एवं पकाने के अन्य उपकरण जब्त किए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये लोग पहले भी शिकार के मामले में संलिप्त हो सकते हैं। विभाग के अधिकारी अब आरोपित की तलाश में जुट गए हैं। डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि रविवार रात में मुखबिर से सूचना मिली कि सिरलाय क्षेत्र में किसी के यहां सियार का शिकार कर उसका मांस पकाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत विभागीय टीम सक्रिय हुई। यहां वन विभाग की टीम आरोपित श्यामनाथ पुत्र मिश्रीनाथ की झोपड़ी में पहुंची।

बर्तन में रखा डेढ़ किलो मांस जब्त

टीम ने देखा कि घर में मांस की बदबू आ रही है। जैसे ही टीम के आने की भनक लगी। आरोपित श्याम पीछे से दीवार कूदकर फरार हो गया। इधर, विभागीय अधिकारियों ने आरोपति की पत्नी ममता से पूछताछ की तो बहाने से घर के अंदर गई और पीछे से कूदकर वह भी फरार हो गई। इस दौरान अधिकारियों ने बर्तन में रखा डेढ़ किलो मांस जब्त किया। मौके पर सियार के बाल एवं उसकी हड्डियां भी मिली है। इन सभी को डीएनए जांच के लिए जब्त किया गया है। जब घर के आसपास की तलाशी की गई तो कुछ दूरी पर भी आधा किलो मांस मिला है।

मांस पकाकर कुछ लोगों को बांट भी दिया

विभाग के अधिकारियो को यह भी जानकारी मिली है कि उसने मांस पकाकर कुछ लोगों को बांटा भी है, जिसकी जांच भी की जा रही है। आरोपित पर केस दर्ज किया उल्लेखनीय है कि सियार शेड्यूल एक(भाग ए) का वन्य प्राणी है। उसका शिकार करना वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कानूनी अपराध है।

इसे लेकर आरोपित श्याम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। इस कार्रवाई में रेंजर धर्मेंद्र सिंह राठौड़, डिप्टी रेंजर नरेंद्र सिंह मंडलोई, डिप्टी रेंजर अरविंद सिंह सेंगर, डिप्टी रेंजर एचएस सिसौदिया, कृष्णपाल सिंह, जयसिंह, राजेंद्र रावत, कालूराम मेवाडे, गजानंद वास्केल, मुकेश, दिनेश का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button