ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

23 को पचमढ़ी मानसून रन सितंबर में होगी तवा से मढ़ई तक साइकिलिंग

भोपाल। विध्यांचल पर्वत श्रृंखला के टेड़े-मेढ़े रास्तों पर बादल और वर्षा की बूंदों के साथ दौड़ने और साइकिल चलाने का मजा ही कुछ और है। यही वजह है कि मानसून के आते ही पचमढ़ी, तवा और मढ़ई जैसे गंतव्यों पर एेसी गतिविधियां आरंभ हो जाती हैं। मप्र पर्यटन बोर्ड की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी पचमढ़ी में 23 जुलाई को मानसून रन और एक से तीन सितंबर तक तवा और मढ़ई में साइकिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में भी साइकिल चलाने का आनंद पर्यटन प्रेमियों को मिलेगा। दोनों आयोजनों में भोपाल समेत देश भर के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इसमें आधे जहां प्रोफेशल होते है, वहीं आधे शौकिया तौर पर हिस्सा लेते हैं।

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के उप संचालक युवराज पडोले ने बताया कि पचमढ़ी मानसून रन का यह पांचवा संस्करण है। मैराथन पांच श्रेणियों- पांच किमी, दस किमी, 21 किमी और 42 किमी की होगी। 42 किमी की श्रेणी को गत वर्ष ही शामिल किया गया है, जिसमें ज्यादातर प्रोफेशनल रनर ही हिस्सा लेते हैं। यह 23 की रात तीन बजे से आरंभ होगी। सभी श्रेणियों की रन के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी हैं लेकिन एक हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाएंगे।

रन में हिस्सा लेंगे आठ साल के संभव

– भोपाल निवासी स्केटिंग के नेशनल प्लेयर संभव मिश्रा भी इस बार पचमढ़ी मैराथन में शामिल हाेने की तैयारी कर रहे हैं। आठ वर्षीय संभव इससे पहले कई दौड़ में शामिल हो चुके हैं, लेकिन मानसून रन में उनकी भागीदारी पहली होगी। इस समय हर दिन दस किलोमीटर की रनिंग कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि मैंने 42 किमी की दौड़ के लिए पंजीयन कराया है। इसके लिए रोजाना 12 से 15 किमी दौड़ता हूं।

Related Articles

Back to top button