ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

इंडिया गाट टेलेंट सीजन-10छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों ने मारी बाजी

बिलासपुर। इंडिया गाट टेलेंट सीजन 10 के लिए पूरे भारत वर्ष में भिन्न भिन्न टेलेंटो का सिलेक्शन चला। कोलकाता ,दिल्ली , मुंबई और भारत के बड़े छोटे शहरों के लाखों हुनरबाजों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इन्हीं में से 120 कंटेस्टेड चयन हुए टीवी राउंड के लिए मुंबई फिल्मिस्तान स्टूडियो में इसका शूटिंग चल रहा है। ये शुटिंग 25 जून से नौ जुलाई 2023 तक होना है जिसमें छत्तीसगढ़ के 16 मलखंभ खिलाड़ियों के सीनियर – जूनियर टीम ने भाग लिया। दो जुलाई को प्रदर्शन हुआ। जज किरण खेर, बादशाह, और शिल्पा सेट्ठी रहे । उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के मलखंभ के दोनों टीम को अगले राउंड के लिए चयन कर लिया गया है। इसका प्रसारण बहुत जल्द सोनी टीवी चैनल पर किया जाएगा।

टीम में पारस यादव, नरेंद्र गोटा ,फूलसिंह सलाम,श्याम लाल,राजू कर्मा,राजेश सलाम, राजेश कोर्राम, अजमद फरीदी,सुरेश कुमार पोटाई,प्रकाश वरदा,समीर शोरी, सुभम पिटाई,नरेश वरदा,प्रसन्नजीत मरकाम, रोशन पोटाई एवं कोच मनोज प्रसाद सम्मिलित हैं।

मलखंभ भारत की अति प्राचीन खेल है। इसे राजा महाराजाओं द्वारा अपने सैनिकों में जोश भरने तथा हृष्टपुष्ट बनाए रखने के लिए अखाड़े में खेला जाता था। इसके साथ ही आम जनता और सैनिकों का मनोरंजन भी होता था। आज मलखंभ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जा रहा है और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी अनेक प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर ला दिया है।

छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों के उक्त टीवी कार्यक्रम में चयन होने पर अरूण साव, सांसद बिलासपुर, रजनीश सिंह, विधायक बेलतरा, अनिल टाह,.पू बीडीए अध्यक्ष एवं संरक्षक छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ, प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, छ.ग मलखंभ संघ, विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर, उपाध्यक्षगण, डा. राजकुमार शर्मा, महासचिव,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, मनोज प्रसाद, पुष्कर दिनकर, कोच, डा. कृष्णमूर्ति तिवारी, राजेंद्र पटेल, किशोर दास वैष्णव, दिलीप तिवारी, देवराज तिवारी, डा. प्रमोद यादव, मिलीन्द भानदेव, विशाल दुबे, रीतेश सिंह एवं समस्त पदाधिकारीगण छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है एवं आशा व्यक्त की है कि छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ी अंतिम राउंड में प्रवेश कर विजेता बनकर वापस छत्तीसगढ़ लौटेगी।

Related Articles

Back to top button