ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला गए ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर, शहनाज़ का रो रोकर हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली। टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के इस सीज़न में दर्शकों को जितने ट्विस्ट और पंगे देखने को मिले हैं उतने उन्हें किसी भी सीज़न देखने को नहीं मिले। ‘बिग बॉस 13’ में लगभग हर रोज़ एक नया टविस्ट आता है। कभी अचानक किसी की वाइल्ड कार्ड एंट्री, तो कभी किसी का अचानक घर से बेघर हो जाना, ‘बिग बॉस’ के घर में कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं होता।

इन सारे ट्विस्ट्स के बीच आज ‘बिग बॉस’ के घर में जो ट्विस्ट आने वाला है वो घरवालों समेत फैंस के लिए भी  काफी शौकिंग होने वाला है। आज बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला बाहर चले जाएंगे। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आज ‘बिग बॉस’ सिद्धार्थ को घर के मुख्य द्वार से बाहर जाने के लिए कहेंगे। लेकिन, इस कहानी में भी थोड़ा ट्विस्ट है। सिद्धार्थ घर से बाहर तो जाएंगे, पर एविक्ट होकर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में जाएंगे।

आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस, सिद्धार्थ को ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें घर के मुख्य द्वार से बाहर जाना होगा। उसके बाद शहनाज़ उनके गले लगकर बुरी तरह रो रही हैं। इसके बाद सिद्धार्थ सीधे सीक्रेट रूम में नज़र आ रहे हैं। सीक्रेट रूम में उनके साथ एक और कंटेस्टेंट मौजूद हैं, और वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बीते हफ्ते घर से बाहर आए पारस छाबड़ा हैं। प्रोमो में दिख रहा है कि दोनों सीक्रेट रूम में बैठकर घरवालों की बातें सुन रहे हैं और उनका गेम देख रहे हैं।

इससे पहले ये खबर आई थी कि सिद्धार्थ शुक्ला घर से बेघर हो जाएंगे। दरअसल, सिद्धार्थ को टायफाइड हो गया है, उनकी तबीयत पिछले काफी दिन से ठीक नहीं है ऐसे में माना जा रहा था मेडिकल कंडीशन की वजह से उन्हें घर से बाहर किया जा सकता है। आज सिद्धार्थ घर से बाहर जाएंगे लेकिन घर से बेघर नहीं होंगे बल्कि सीक्रेट रूम में जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button