ब्रेकिंग
रात में मोबाइल स्क्रीन से मेलाटोनिन पर बुरा असर: डॉक्टर से समझें सोने से पहले स्क्रीन टाइम घटाने का ... जालंधर लेक्चरर नेहा मर्डर केस: पति उमंग और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की WhatsApp चैट लीक, खुला शादी औ... नेपाल में तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़: 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, 105 भारतीय लापता; 12 हेल... आंध्र प्रदेश में दामाद ने प्रेमिका संग मिलकर की सास की हत्या: गहनों के लिए तकिए से दबाया मुंह, जेवर ... IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं... चीनी की महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अजीबोगरीब तर्क; बोले- '40 पार वाले खाना छोड़ दें, बढ़नी... दिल्ली के तिलक नगर में सनसनी: घर में घुसकर 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या, जिम ट्रेनर...
देश

तीज हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग वकीलों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प देखिये VIdeo

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों के दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजकर 35 मिनट पर किसी बात को लेकर वकीलों दो गुटों के बीच बहस और तीखी झड़प हुई। दोनों गुट के बीच हुई हिंसक झड़प में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चले। साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोर्ट परिसर में फायरिंग

तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना के वीडियो फुटेज सामने आए हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है कि वकीलों के दो गुट आमने सामने हैं और दोनों गुटों के वकील, एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। इसी दौरान वकील की पोशाक में एक व्यक्ति हवा में गोली चलाने के लिए पिस्तौल हाथ में लहराता नजर आ रहा है। दोनों गुट एक दूसरे पर अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते सुने जा सकते हैं। देखिये वीडियो

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएस सब्जी मंडी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वकीलों के दो गुटों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि कितनी राउंड गोलियां चलीं और गोलीबारी में दोनों पक्ष शामिल थे या नहीं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी था या नहीं। अगर हथियार लाइसेंसी थे, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के भीतर या आसपास इस तरह से नहीं कर सकता है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button