ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
मध्यप्रदेश

देवास पुलिस ने खोजी गुम हुई बिल्ली लोग बोले- गुम हुई बच्ची को नहीं खोज पाए

 देवास। गंभीर अपराधों की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही देवास पुलिस ने बुधवार को गुम हुई बिल्ली ढूंढकर वाहवाही बटोर रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तीन बत्ती क्षेत्र से डिस्पोजेबल सामग्री के विक्रेता तनवीर शेख की सफेद रंग की पालतू बिल्ली कुछ युवक उठा ले गए थे। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया था।

कोतवाली पुलिस खोजबीन में जुटी और नई आबादी क्षेत्र से बिल्ली ढूंढकर व्यापारी के सुपुर्द की। बिल्ली गुम होने से घर के मासूम बच्चों ने खाना पीना छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार बच्चो का बिल्ली के साथ भावनात्मक जुड़ाव देखकर पुलिस ने खोजबीन की और बिल्ली खोजी।

बच्ची खोजने में असफल

बुधवार को जब इंटरनेट मीडिया पर यह खबर वायरल हुई तो पुलिस की खिंचाई भी की गई। कहा गया कि जिला अस्पताल में गुम हुई बच्ची को पुलिस अब तक खोज नहीं सकी, और बिल्ली ढूंढकर वाहवाही लूट रही है।

Related Articles

Back to top button