ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

सोना है सदा के लिए निवेश का अच्छा विकल्प

ग्वालियर। सोने चांदी में निवेश हमेशा फायदेमंद है। इस वक्त सोने और चांदी के दाम पांच हजार तक नीचे आ चुके हैं। यह वक्त सोने चांदी में निवेश का उचित समय है। शेयर बाजार, जब नीचे हो तो वह निवेशक के लिए सुनहरा अवसर होता है। यदि शेयर बाजार ऊपर है तो एसआइपी स्कीम आपको लाभ दिला सकती है। इस वक्त शेयर बाजार ऊपर चल रहा है। इसलिए शेयर में निवेश बहुत ही सावधानी के साथ करना होगा। इस वक्त यदि आपने लापरवाही बरती तो नुकसान तय है। इसलिए जिस भी कंपनी में निवेश करने जा रहे हैं, उसकी पूरी जानकारी होना आवश्यक है। उसकी बैक हिस्ट्री के बारे में अध्ययन करें तभी निवेश करें।

नीतू व्यास, चार्टर्ड अकाउंटेंट के मुताबिक गलती से बचने के लिए हमें किसी कंपनी का पांच साल का रेकार्ड चेक करना चाहिए। सबसे पहले यह देखें कि कंपनी का रिटर्न आन कैपिटल इंप्लाइड, कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट, प्राइस आफ अर्निंग रेश्यो क्या है। रिटर्न आन कैपिटल इंप्लाइड की दर 15 पर्सेंट से ऊपर अच्छी होती है। कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट कंपनी का सालाना ग्रोथ रेट है, जो 10 पर्सेंट से ऊपर हो अच्छा है। इसी तरह पीई रेश्यो 20 पर्सेंट से कम हो तो ठीक कहा जा सकता है। पीई रेश्यो कम इसलिए क्योंकि इससे पता चलता है कि कंपनी की शेयर अर्निंग का कितना गुना मूल्य शेयर बाजार में है। यह जितना कम हो उतना ही अच्छा है। अगर किसी शेयर में हमें अच्छा प्राफिट हो गया है तो हम उसे बेचते नहीं हैं और यह सोचते हैं कि यह अभी ज्यादा बढ़ सकता है। प्राफिट की चाहत कम करते हुए हमें यह समझना चाहिए कि हर स्टेप पर कुछ शेयर बेचने चाहिए। शेयर बाजार के लिए कभी भी सोशल मीडिया पर आ रही किसी टिप पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें। यू-ट्यूब, ट्विटर, टेलीग्राम या वाट्सऐप पर कई एक्सपर्ट, ग्रुप या चैनल मिल जाएंगे, जो गलत शेयरों को प्रमोट कर देते हैं। इसलिए बिना कंपनी की खोजबीन किए अपने पैसे न फंसाएं। इस वक्त सोने के दाम 60 हजार से नीचे हैं। सोना 65 हजार तक पहुंच चुका था। इससे साफ है कि यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो इस वक्त सोने में निवेश करने पर अगले तीन से चार महीने में अच्छा मुनाफा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button